इलेक्शन

यूपी मेयर चुनाव: सीएम योगी के गढ़ में जीता बीजेपी उम्मीदवार, जानें कौन आगे-कौन पीछे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 13, 2023, 02:45 PM IST

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise, Seat Wise, Party Wise: यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। फिलहाल बीजेपी आगे चल रही है। आप www.timesnowhindi.com पर हर पल का अपडेट देख सकते हैं।

Image

यूपी नगर निकाय चुनाव आज होंगे घोषित

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise, Seat Wise, Party Wise: यूपी नगर निगम की सभी 17 सीटों के नतीजे सामने आने लगे हैं। नतीजों पर सीएम योगी का जलवा साफ दिख रहा है। सभी 17 सीटों पर बीजेपी आगे है। सपा-बसपा दोनों का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है और वे सभी सीटों पर पिछड़ रही हैं। मेरठ में भी शुरुआती बढ़त के बाद सपा पीछे हो गई है। यहां सपा की स्थिति मजबूत बताई जा रही थी।

आज यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। इन नतीजों पर पूरे देश की नजर है। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ था। यूपी नगर निकाय की कुल 760 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत सीटें है। इस बार यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी-सपा के बीच रहा।

लोकसभा चुनाव पर भी दिखेगा असर

यूपी निकाय चुनाव को लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इन चुनावों के नतीजों का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए ये चुनाव नतीजे बीजेपी, सपा और बीएसपी तीनों के लिए बेहद अहम हैं। इस बार सभी दलों ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाई थी। बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला है। दोनों दलों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया और नतीजे अपने पक्ष में लाने की पुरजोर कोशिश की।

चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपी निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। नतीजे आप www.timesnowhindi.com पर भी देख सकते हैं। यहां आपको पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है। कुछ देर में स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।

मेयर सीटों पर रुझान

सीटआगेपीछे
सहारनपुरडॉ. अजय कुमार - बीजेपीनूर हसन मलिक - सपा
गाजियाबादसुनीता दयाल - बीजेपीपूनम यादव - सपा
मेरठहरिकांत अहलूवालिया - बीजेपी सीमा प्रधान - सपा
फिरोजाबादकामिनी राठौर - बीजेपीमशरूफ फातिमा - सपा
आगराहेमलता दिवाकर कुशवाहा - बीजेपीलता वाल्मीकि - बसपा
मथुराविनोद कुमार अग्रवाल - बीजेपी तुलसीराम शर्मा - सपा
लखनऊ सुषमा खरकवाल - बीजेपीवंदना मिश्रा - सपा
गोरखपुरडॉ. मंगलेश श्रीवास्तव - बीजेपी (जीत) काजल निषाद - सपा
बरेलीउमेश गौतम - बीजेपी
मुरादाबादविनोद अग्रवाल- बीजेपीहाजी रईसुद्दीन - सपा
शाहजहांपुरअर्चना वर्मा - बीजेपीमाला राठौर - सपा
अलीगढ़प्रशांत सिंघल- बीजेपीजमीर उल्लाह - सपा
कानपुर प्रमिला पांडेय - बीजेपीआशनी अवस्थी - सपा
झांसीबिहारी लाल आर्य - बीजेपीसतीश जतारिया - सपा
प्रयागराजगणेश केसरवानी - बीजेपीअजय श्रीवास्तव - सपा
अयोध्यामहंत गिरीश पति त्रिपाठी - बीजेपीआशीष पांडेय - सपा
वाराणसीअशोक तिवारी - बीजेपीओमप्रकाश सिंह - सपा

झांसी में बीजेपी के बिहारीलाल आर्य 83548 वोटों से जीते

झांसी महापौर सीट भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। 83548 वोटों से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने विजय हासिल की है। 39903 वोट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू दूसरे नंबर पर रहे हैं। झांसी महापौर सीट पर भाजपा की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

नगर पालिका रुझान- 76/199

बीजेपी- 48

सपा- 16

बसपा- 13

कांग्रेस- 06

अन्य- 08

नगर पंचायत रुझान- 170/544

बीजेपी- 84

सपा- 52

बसपा- 17

कांग्रेस- 09

अन्य- 08

मेरठ नगर निगम - कुल 90 वार्ड, 87 वार्ड पार्षद पद के रुझान

बीजेपी के 3 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा 35 पार्षद सीटों पर आगे

बसपा 25 सीटों पर आगे

सपा 15 सीटों पर आगे

12 सीटों पर अन्य सहित निर्दलीय आगे

गोरखपुर मेयर सीट - 17,433 वोट से बीजेपी आगे

बीजेपी- 41,848

सपा- 24,415

बसपा- 6,198

कांग्रेस- 1,584

आप- 1108

गोरखपुर मेयर सीट 8वां राउंड

बीजेपी - डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव 73968 वोट

सपा - काजल निषाद 45552 वोट

बसपा - नवल नथनी 10343 वोट

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article