LIVE

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 : यूपी निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, खूब चला सीएम योगी का जादू, बुलडोजर एक्शन ने किया कमाल!

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 : यूपी निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत,  खूब चला सीएम योगी का जादू, बुलडोजर एक्शन ने किया कमाल!

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 : यूपी निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, खूब चला सीएम योगी का जादू, बुलडोजर एक्शन ने किया कमाल!

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 Hindi News, UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Election Result 2023: यूपी की सभी मेयर सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है, सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व उनके मार्गदर्श में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की, सभी नगर निगमों में विजय प्राप्त करने में सफल हुई। पहली बार सभी नगर निगमों में पूर्ण विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।

UP Election Commission Nikay Chunav Result 2023 : Check Ward Wise here | UP Nikay Chunav Result
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में BJP के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई उन्होंने बीजेपी के सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद दिया सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

Watch : Agra, Firozabad, Aligarh, Mathura, Jhansi, Gorakhpur, Ayodhya, Kanpur Chunav Result


MAY 13, 2023 23:39 IST

केजरीवाल ने जीत हासिल करने वाले AAP के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले AAP के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई, आम आदमी पार्टी पर अब देश के हर हिस्से में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है, ये अच्छी बात है कि जनता अब धीरे-धीरे काम की राजनीति की तरफ़ बढ़ रही है, भविष्य AAP का ही है।
MAY 13, 2023 22:16 IST

आजमगढ़ जिले में 16 में से मात्र एक सीट पर बीजेपी को हासिल हुई जीत

यूपी के आजमगढ़ जिले में 16 नगर निकायों के लिए हुआ चुनाव BJP के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था उसे 16 में से मात्र एक सीट पर जीत मिली वहीं 10 सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया वहीं सपा के खाते में पांच सीटें आईं हैं।
MAY 13, 2023 20:40 IST

झांसी नगर निगम में BJP की जीत, बिहारी लाल आर्य जीते

झांसी में, BJP के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया। बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही, जबकि समाजवादी पार्टी ने चौथा स्थान हासिल किया।
MAY 13, 2023 20:30 IST

अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज नगर निगमों में BJP के मेयर जीते

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में शनिवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ BJP ने जहां भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में महापौर सीट अपने पास बरकरार रखी, वहीं राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में भी फिर से पार्टी के उम्मीदवार को मतदाताओं ने महापौर चुना है।राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार उप्र के 17 नगर निगमों में 15 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं और इनमें सभी पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महापौर चुने गये हैं।
MAY 13, 2023 19:34 IST

नवनिर्वाचित महापौर गोरखपुर सीएम योगी से मिले

नवनिर्वाचित महापौर गोरखपुर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मिल कर आशीर्वाद लिया।
MAY 13, 2023 18:53 IST

अलीगढ़ से मेयर पद पर बीजेपी के प्रशांत सिंघल जीते

अलीगढ़ नगर निगम से मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी प्रशांत सिंघल ने जीत दर्ज की है
MAY 13, 2023 18:52 IST

सहारनपुर मेयर सीट BJP ने जीती

सहारनपुर मेयर सीट से बीजेपी के अजय कुमार ने 8,000 वोटों से जीत दर्ज की
MAY 13, 2023 17:22 IST

सीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व उनके मार्गदर्श में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की, सभी नगर निगमों में विजय प्राप्त करने में सफल हुई। पहली बार सभी नगर निगमों में पूर्ण विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।अयोध्या, मथुरा वृंदावन और शाहजनहपुर नए गठित किए गए थे। शाहजहॉपुर में पहली बार चुनाव हुआ है, 17 नगर निगमों में से जिसमे से 5 लाख से लेकर 50 लाख की आबादी के बीच होता है।
MAY 13, 2023 17:19 IST

फिरोजाबाद पर बीजेपी ने फिर से किया कब्ज़ा

बीजेपी प्रत्याशी कामिनी राठौर ने सपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है, जीत के बाद बीजेपी की जीत पर कार्यकर्त्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाए, 26961 वोट से जीतीं कामिनी राठौरकामिनी राठौर भाजपा 101381मशरूर फातिमा सपा 74420रुखसाना बेगम बसपा 52668उज्जवला गुप्ता निर्दलीय 22525
MAY 13, 2023 16:53 IST

सपा कैंडिडेट काजल निषाद ने की दोबारा गिनती की मांग

सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने दावा किया है कि प्रशासन ने वोटों की वास्तविक संख्या से 1.5 लाख वोट अधिक जोड़कर मतगणना बढ़ा दी है, मतगणना प्रक्रिया रोक दी गई है और चुनाव परिणाम की घोषणा बाकी है।
MAY 13, 2023 16:52 IST

इटावा नगर परिषद में समाजवादी पार्टी की जीत

इटावा नगर परिषद से समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने 29,686 मतों से जीत हासिल कर ली है
MAY 13, 2023 16:07 IST

जीत का जश्न लखनऊ में शाम 5 बजे मनायेगी बीजेपी, सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

शाम 5 बजे बीजेपी के लखनऊ मुख्यालय में भाजपा नगर निगम चुनाव में जीत का जश्न मनायेगी। समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।
MAY 13, 2023 16:51 IST

प्रयागराज के 43 वार्डों में बीजेपी जीती

प्रयागराज नगर निगम के 82 वार्डों में प्रत्याशियों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 43 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशी जीते हैं। 16 वार्डों में सपा ने जीत दर्ज की है। 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 3 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 2 वार्डों में ओवैसी की एआईएमआईएम के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। एक वार्ड में निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 2 वार्डों में बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
MAY 13, 2023 16:51 IST

बीजेपी ने मथुरा और मुरादाबाद की मेयर सीटें जीतीं

मथुरा और मुरादाबाद की मेयर सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। मुरादाबाद में बीजेपी प्रत्याशी 3589 वोटों से जीते हैं। गाजियाबाद, बरेली, अयोध्या और झांसी की मेयर सीटों पर बीजेपी पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है।
MAY 13, 2023 14:25 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: शाम चार बजे लखनऊ में बीजेपी ऑफिस पर मनेगा जश्न

उत्तर प्रदेश (यूपी) नगर निकाय चुनाव के तहत सभी 17 नगर निगम में बीजेपी का परचम लहराया है। सूबे की राजधानी लखनऊ में शाम चार बजे भाजपा कार्यालय पर जश्न का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शरीक हो सकते हैं।
MAY 13, 2023 13:47 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: छानबे और स्वार सीट पर अपना दल (एस) को बढ़त

उत्तर प्रदेश में छानबे और स्वार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ताजा रुझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) स्वार और छानबे सीट पर आगे है। इससे पहले छानबे सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) आगे थी।
MAY 13, 2023 13:01 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: कानपुर देहात में क्या है ताजा हाल?

कानपुर देहात के 13 नगर निकायों में बीजेपी-10, समाजवादी पार्टी-2 और जनसत्ता दल -1 सीट पर फिलहाल आगे हैं।
MAY 13, 2023 12:04 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: क्या कहते हैं दोपहर 12 बजे तक के रुझान? जानिए

यूपी के निकाय चुनाव में मेयर की सीटों पर सपा का खाता खुलना मुश्किल लग रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि 17 मेयर सीटों में सपा सबसे अधिक पीछे है और कई सीट पर वह चौथे नंबर पर (कांग्रेस और बसपा से भी पीछे) है। दोपहर 12 बजे तक के चुनावी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 17 निगमों में 16 पर आगे थी, जबकि बसपा एक पर बढ़त बनाए थी। सपा, कांग्रेस और अन्य अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे।
MAY 13, 2023 11:48 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: सपा को सहारनपुर में झटका, तीसरे नंबर पर

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को सहारनपुर से झटका लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भाजपा के अजय सिंह फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा की खदीजा मसूद और सपा के नूर हसन सबसे पीछे हैं।
MAY 13, 2023 11:45 IST

उप्र विधानसभा उपचुनाव : छानबे सीट पर सपा आगे, स्वार सीट पर अपना दल (एस) को बढ़त

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में राज्य में ताजा रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और समाजवादी पार्टी (सपा) एक-एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से 3,082 मतों से आगे हैं। स्‍वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 4,499 मतों से आगे हैं। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।