इलेक्शन

'छोटा कहता है कि 15 मिनट लगेंगे, मैं कहती हूं हमें 15 सेकेंड लगेंगे' नवनीत राणा का ओवैसी पर वार

नवनीत राणा ने चुनावी सभा में कहा कि अगर 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो छोटे और बड़े को यह पता नहीं लगेगा कहां से आए और कहां गए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो क्लिप साझा किया है।

Image

नवनीत राणा

Navneet Rana- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन पर आज भाजपा नेता नवनीत राणा ने तीखा हमला बोला। नवनीत राणा ने कहा कि अगर 15 सेकंड के लिए पुलिस को ड्यूटी से हटा दें तो दोनों भाइयों को पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और कहां गए। नवनीत राणा का बयान एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के 2013 में दिए गए उस विवादित भाषण के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस को हटा दिया जाए तो देश में हिंदू-मुस्लिम अनुपात को बराबर लाने में उन्हें केवल 15 मिनट लगेंगे।

अगर 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो...

महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, छोटा (अकबरुद्दीन) बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटाओ तो दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। मेरा कहना है तुम 15 मिनट लगाओगे पर हमको 15 सेकंड लगेंगे। अगर 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो छोटे और बड़े को यह पता नहीं लगेगा कहां से आए और कहां गए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो क्लिप साझा किया है।

ओवैसी बोले, 15 सेकंड नहीं बल्कि एक घंटा लीजिए

राणा बुधवार को तेलंगाना में हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता और अन्य के समर्थन में प्रचार कर रही थीं। उनकी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहेंगे कि वह एक घंटा दें। ओवैसी ने कहा, मोदी जी के पास सत्ता है, 15 सेकंड नहीं बल्कि एक घंटा लीजिए। हम भी देखना चाहेंगे कि कोई इंसानियत बची है या नहीं। कौन डरा हुआ है? आपको कौन रोक रहा है? दिल्ली में प्रधानमंत्री आपके हैं। आरएसएस आपका है। सब कुछ आपका है। हमें बताएं कि कहां आना है। हम जरूर आएंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article