इलेक्शन

TMC Drop MP in List: नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती, दिव्यांदु अधिकारी... ममता की TMC ने इन सांसदों का काट दिया टिकट

Candidate Drop from TMC List, Lok Sabha Election: ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में क्रिकेटर युसूफ पठान और कीर्ति आजाद का नाम के नाम शामिल हैं। टीएमसी ने अपने 22 सांसदों में से 7 का टिकट काट दिया है। जानें इसमें किस-किस के नाम शामिल हैं।

Image

टीएमसी के इन सांसदों का टिकट कट गया।

Photo : Times Now Digital

Candidate Drop from TMC List: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी। इस बार पार्टी ने कुछ मौजूदा सांसदों को उम्मीदवार नहीं बनाया है और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा कीर्ति आजाद जैसे कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा जताया है। इसके अलावा लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने 7 सांसदों का टिकट काट दिया है।

किन-किन सांसदों का कटा टिकट, देख लें नाम(MP Drop By TMC From Lok Sabha Election )

सांसद का नामलोकसभा सीटपार्टी
सिसिर कुमार अधिकारीकांथीतृणमूल कांग्रेस
दिब्येंदु अधिकारीतमलुकतृणमूल कांग्रेस
मिमी चक्रवर्तीजादवपुरतृणमूल कांग्रेस
नुसरत जहांबशीरहाटतृणमूल कांग्रेस
चौधरी मोहन जटुआमथुरापुर तृणमूल कांग्रेस
सुनील कुमार मंडलबर्धमान पुरबा तृणमूल कांग्रेस
अपरूपा पोद्दारआरामबागतृणमूल कांग्रेस

किसका कटा टिकट, उस सीट से कौन उम्मीदवार?

किसका टिकट कटाकिसको बनाया उम्मीदवारसीट का नाम
सिसिर कुमार अधिकारीउत्तम बारिककंठी
दिब्येंदु अधिकारीदेबांगशु भट्टाचार्यतमलुक
मिमी चक्रवर्तीसायोनी घोषजादवपुर
नुसरत जहांहाजी नुरुल इसलामबशीरहाट
चौधरी मोहन जटुआबापी हलदरमथुरापुर
सुनील कुमार मंडलडॉ शर्मिला सरकारबर्धमान पुरबा
अपरूपा पोद्दारमिताली बागआरामबाग

कृष्णानगर सीट से महुआ मोइत्रा को दोबारा टिकट

इस सूची में 12 महिलाओं का नाम शामिल है जिन्हें टिकट दिया गया है। क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कीर्ति आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। बसीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां की जगह अपने पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है।

टीएमसी ने लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। सूची की घोषणा कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की रैली में की गई, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article