इलेक्शन

Election Yatra: टाइम्स नाउ नवभारत इलेक्शन यात्रा में Rajasthan की जनता के दिल में कौन..देखें LIVE ग्राउंड रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 07:12 PM IST

Times Now Navbharat Election Yatra in East Delhi: 'टाइम्स नाउ नवभारत इलेक्शन यात्रा' के रूप में चुनाव के माहौल में एक अनूठी पहल की गई है, इस क्रम में यात्रा राजस्थान के अलवर पहुंची।

KEY HIGHLIGHTS

  • राजस्थान की 25 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है
  • 2014 और 2019 में बीजेपी ने अलवर लोकसभा चुनाव जीता है
  • राजस्थान का सिंह द्वार कहे जाने वाले अलवर में पहुंची है इलेक्शन यात्रा

Times Now Navbharat Election Yatra: इस बार देशभर में 7 फेजों में चुनाव आयोजित किए जायेंगे, बात करें राजस्थान की तो यहां की 25 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर की सीटों पर वोटिंग होगी, दूसरे चरण (26 अप्रैल) में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी, आज Rajasthan में Alwar की जनता से जानेंगे की कौन है उनकी पसंद ?

इलेक्शन यात्रा में आज हम पहुंचे हैं राजस्थान का सिंह द्वार कहे जाने वाले अलवर में, अलवर की जनता से जानेंगे कि अबकी बार मोदी हैट्रिक लगाएंगे या फिर इंडी गठबंधन मोदी के विजयी रथ को रोक पाएगा, प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान की धरती चुरू में थे जहां से प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर चौतरफा वार किया तो कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया, कांग्रेस ने कई चुनावी गारंटी और न्याय गारंटी का वादा किया है, पीएम मोदी कहते हैं मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरी होने की गारंटी, अब देश किसकी गारंटी पर मुहर लगाता है आज इलेक्शन यात्रा में राजस्थान के मिजाज और अलवर के सियासी समीकरण की भी बात

अलवर लोकसभा सीट यादव बाहुल्य सीट रही है

यहां अब तक दस सांसद यादव ही बने हैं

2014 और 2019 में बीजेपी ने चुनाव जीता है

हालांकि 2018 उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी

बीजेपी ने भूपेंद्र यादव को तो कांग्रेस ने ललित यादव को उतारा है

मोदी विकसित भारत की बात कर रहे हैं जबकि इंडी गठबंधन लोकतंत्र को खतरे में बता रहा है ..ऐसे में जनता किसकी गारंटी पर भरोसा करती है ..इलेक्शन यात्रा में आज अलवर की जनता से जानते हैं अबकी बार किसकी सरकार

2019 लोकसभा चुनाव: राजस्थान में किसे कितनी सीटें

राजस्थान की धरती से 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था ...राजस्थान की 25 सीटों में बीजेपी ने 24 और एक सीट बीजेपी की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीती थी...राजस्थान में पहले चरण यानि 19 अप्रैल को 12 सीटों पर चुनाव होना है जबकि दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होगा।

Election Yatra हाईटेक इलेक्शन बस में पूरे टीवी चैनल का सेटअप के साथ

गौर हो कि Election Yatra हाईटेक इलेक्शन बस में पूरे टीवी चैनल का सेटअप के साथ है जिसके जरिए लाइव टेलीकास्ट होगा, जिसमें गेस्ट भी आप होंगे, सवाल भी आपके होंगे और देश का मूड भी आप बताएंगे अगले 60 दिनों तक अब देश के कोने कोने की चुनावी खबर सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर आप देखेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article