इलेक्शन

हैदराबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मुस्लिम वोटर का बुर्का हटवाया, मामला दर्ज

FIR on Madhavi Latha: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता ने मुस्लिम वोटर का बुर्का हटवाकर वोटर ID लेकर चेहरा मिलाया था इसे लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।

Image

हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता

KEY HIGHLIGHTS

  1. हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. वीडियो में वह मतदान केंद्र पर मतदान के लिए बैठी महिलाओं के वोटर आईडी चेक करती नजर आ रही हैं
  3. माधवी लता के खिलाफ हैदराबाद के मलकपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है

हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी (Madhavi Latha) लता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सामने आए इस वीडियो में वह मतदान केंद्र पर मतदान के लिए बैठी महिलाओं के वोटर आईडी चेक करती नजर आ रही हैं वहीं खास बात ये कि इस दौरान माधवी लता महिलाओं से उनका बुर्का हटवाकर भी देख रही हैं इसे लेकर विवाद छिड़ गया है।

वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद माधवी लता के खिलाफ हैदराबाद के मलकपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है, यह केस आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दर्ज हुआ है।

वहीं माधवी लता ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से कहा है कि 'मैं प्रत्याशी हूं और कानून के मुताबिक मुझे अपने क्षेत्र के मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड और उन्हें फेस मास्क के बिना देखने का अधिकार है और मैंने काफी विनम्रता के साथ उनसे निवेदन किया। मैंने उनसे कहा कि क्या मैं आईडी कार्ड के साथ आपको भी देख सकती हूं...

10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है

गौर हो कि 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है इसमें हैदराबाद सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। यहां से बीजेपी ने माधवी लता को मैदान में उतारा है वहीं एआईएमआईएम प्रमुख और यहां से मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी से उनकी टक्कर है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article