इलेक्शन

Telangana Elections: बंदी संजय कुमार पर बीजेपी को बड़ा भरोसा, करीमनगर में BRS दे रही कड़ी टक्कर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 30, 2023, 05:06 PM IST

Bandi Sanjay Kumar Karim Nagar Election 2023 Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने करीम नगर विधानसभा सीट से बंदी संजय कुमार को उतारा है, वो करीमनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Image

बंदी कुमार की मजबूत हिंदू समर्थक छवि

Telangana Bandi Sanjay Kumar Karim Nagar Election 2023 Profile:तेलंगाना के करीमनगर में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां एक तेजतर्रार पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के सामने राज्य सरकार के कद्दावर मंत्री गंगुला कमलाकर हैं, बंदी संजय कुमार करीमनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

बंदी संजय कुमार ने साल 2019 में पहली बार मोदी लहर के दम पर बीआरएस के मजबूत नेता बी विनोद को हराया था, तभी से बीजेपी में उनकी अलग ही पहचान है।

बंदी कुमार की मजबूत हिंदू समर्थक छवि

2018 में वह विधानसभा चुनाव में कमलाकर से हार गए थे, कमलाकर के लिए इस सीट से लगातार तीसरी जीत थी, कमलाकर पिछड़े वर्ग से आते हैं, इस बार बंदी संजय कुमार के लिए फिर से कड़ी चुनौती है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि बंदी कुमार अपनी मजबूत हिंदू समर्थक छवि के साथ करीमनगर काफी फेमस हैं।

बंदी कुमार की राजनीतिक जीवन रहा है ऐसा

बंदी संजय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , आरएसएस के छात्र संघ से जुड़े थे और अंततः शहर अध्यक्ष और संगठन के एक राज्य कार्यकारी सदस्य बने। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा, बीजेपी की युवा शाखा में भी शामिल थे। उन्होंने इस संगठन में नेतृत्व के पद प्राप्त कर लिये थे। वह नगर सचिव, नगर अध्यक्ष, केरल के राष्ट्रीय सचिव और तमिलनाडु के प्रभारी भी बने। 1996 में, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की सुराज रथ यात्रा के दौरान, जिसमें उन्होंने 35 दिनों तक पूरे भारत में अभियान चलाया। बंडी संजय ने 'आडवाणी के वाहन के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने' के लिए जिम्मेदार निभाई थी।

दो बार करीमनगर सीट से चुनाव लड़ा, पर जीत हाथ ना आई

बंदी संजय 2005 में करीमनगर के 48 वें डिवीजन के लिए एक नगर निगम के पार्षद चुने गए थे। और 2019 में उनके इस्तीफे तक इस भूमिका में थे, जब वह लोकसभा के लिए चुने गए थे। बंदी को भी 2014 और 2018 में बीजेपी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने दोनों ही बार करीमनगर सीट से चुनाव लड़ा। हालाँकि वे दोनों चुनावों में असफल रहे और तेलंगाना राष्ट्र समिति के गंगुला कमलाकर से हार गए।

बंदी संजय लोकसभा चुनाव में 89,508 मतों के अंतर से चुने गए

भारतीय आम चुनाव 2019 में बंदी संजय को बीजेपी ने करीमनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा था, उन्होंने तत्कालीन सांसद तेलंगाना राष्ट्र समिति के बी. विनोद कुमार और कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर के खिलाफ चुनाव लड़ा और बंदी संजय 89,508 मतों के अंतर से चुने गए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article