Bihar Election Result 2025: तारापुर विधानसभा सीट राज्य की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अरुण कुमार और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के संतोष कुमार सिंह प्रमुख उम्मीदवार हैं।
इन दिग्गजों के बीच है सीधी लड़ाई
शुरुआती रुझान के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पीछे चल रहे हैं(At 9:07 AM)। उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अरुण कुमार और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के संतोष कुमार सिंह सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। तारापुर सीट पर पहले चरण में छह नवंबर को वोटिंग हुई।
तारापुर 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के मेवालाल चौधरी राजेडी के दिव्या प्रकाश को पराजित कर यह सीट जीती थी, लेकिन 2021 में उनका निधन हो गया। उनके पिता शकुनि चौधरी 1985 में तारापुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। बाद में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव में उसी सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार इस सीट से खुद सम्राट चौधरी उम्मीदवार हैं।
