इलेक्शन

Surat Gujarat Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: वोटों की गिनती से पहले ही जीत गया बीजेपी का ये उम्मीदवार, जानिए क्या है वजह

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 4, 2024, 06:19 AM IST

Surat Gujarat lok Sabha Chunav Results ,सूरत लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 Live: सूरत लोकसभा सीट से कुल 15 नामांकन पत्र भरे गए थे। इनमें कांग्रेस के नीलेश कुंभानी समेत 6 फॉर्म रद्द हो गए। इसके बाद बीजेपी के उम्मीदवार समेत कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे, लेकिन इन आठ उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए थे।

Image

Surat Gujarat Lok Sabha Chunav 2024 Parinam

Photo : ANI

Surat Gujarat lok Sabha Chunav Results (सूरत लोकसभा चुनाव परिणाम) 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आएंगे। देश की 543 लोकसभा सीटों में से 542 पर 19 अप्रैल से 2024 से एक जून 2024 के बीच वोट डाले गए थे। एक सीट पर वोटिंग नहीं हुई, क्योंकि उस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को निर्विरोध जीत हासिल हुई है। दरअसल, गुजरात की सूरत की लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज हो गया था। इसके बाद अन्य उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। इसकी वजह से सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

रद्द हो गया कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन

सूरत लोकसभा सीट से कुल 15 नामांकन पत्र भरे गए थे। इनमें कांग्रेस के नीलेश कुंभानी समेत 6 फॉर्म रद्द हो गए। इसके बाद बीजेपी के उम्मीदवार समेत कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे, लेकिन इन आठ उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए। इस स्थिति में सूरत लोकसभा सीट से सिर्फ बीजेपी के उम्मीदवार ही अकेले चुनावी मैदान में बचे। इसलिए उन्हें वोटिंग से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित करना पड़ा। कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे नीलेश कुंभानी का नामांकन तकनीकी आधार पर खारिज हो गया था।

2019 में भी बीजेपी ने दर्ज की थी जीत

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरीं दर्शन विक्रम जरदोश ने कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक पटेल को करीब साढ़े पांच लाख वोटों से मात दी थी। गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं, इनमें से सूरत की सीट से बीजेपी के मुकेश दलाल निर्वाचित हो चुके हैं और अब आज बाकी 25 लोकसभा सीटों पर नतीजे आएंगे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article