इलेक्शन

Sunita Kejriwal Road Show: सुनीता केजरीवाल ने किया AAP उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो, अचानक रोने लगे AAP प्रत्याशी महाबल मिश्रा; देखें Video

Sunita Kejriwal Road Show: जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वह किसी से डरने वाले नहीं। इस रोड शो के दौरान पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी महाबल मिश्रा भी नजर आए। इस रोड शो के दौरान महाबल मिश्रा भावुक होते हुए नजर आए।

Image

सुनीता केजरीवाल रोड शो में अचानक रोने लगे AAP उम्मीदवार महाबल मिश्रा

Photo : PTI

Sunita Kejriwal Road Show: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने रविवार को खुद को मां भारती की बेटी बताते हुए लोगों से तानाशाही के विरुद्ध तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान करने की अपील की। पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने अपने पति को ‘शेर’ करार दिया और कहा कि कोई उन्हें तोड़ नहीं सकता। जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 'आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वह किसी से डरने वाले नहीं। रोड शो के दौरान महाबला मिश्रा की आंखें भी नम हो गई। अपने भाषण के दौरान जब सुनीता केजरीवाल ने महाबल मिश्रा का परिचय दिया तो वह रोने लगे। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके यहां हमारे सीनियर लीडर महाबल मिश्रा हैं, ये पहले भी आपके यहां से सांसद रह चुके हैं। ये आपके सुख दुख मे काम आते हैं। इन्होंने बहुत काम किया है। आप सभी इनको वोट दें। वहीं एक वाहन पर खड़ी सुनीता ने मतदाताओं का अभिवादन किया। इस रोडशो के दौरान उनपर पुष्प बरसाये गये।

मैं लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान करने की अपील करती हूं- सुनीता केजरीवाल

सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इसलिए जेल में डाला गया क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाये, मुफ्ती बिजली दी और मोहल्ला क्लीनिक खोले। उन्होंने कहा कि आपका मुख्यमंत्री मां भारती के सपूत हैं। मां भारती की बेटी के तौर पर मैं आपसे तानाशाही के विरोध में एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान करने की अपील करती हूं। कृपया, अपने वोट का महत्व समझिए। एक धनशोधन मामले में केजरीवाल के सलाखों के पीछे रहने के बीच उनकी पत्नी सुनीता लगातार आप के चुनाव प्रचार की अगुवाई कर रही हैं तथा रोडशो कर रही हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि सुनीता केजरीवाल दक्षिण दिल्ली एवं नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों तथा गुजरात, हरियाणा एवं पंजाब में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article