इलेक्शन

Karhal By Election: करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव होंगे सपा उम्मीदवार, रामगोपाल ने किया ऐलान

Karha Assembly By Election in UP:करहल विधानसभा सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद खाली हो गई थी। ऐसे में सपा ने यादव परिवार के अहम सदस्य तेज प्रताप यादव को चुनावी मैदान में उतारकर चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।

Image

करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है

Photo : BCCL

Karha Assembly By Election in UP: लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सपा ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऐलान करते हुए कहा है कि, करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप यादव सपा के उम्मीदवार होंगे। पार्टी के अनुशासित सिपाही तेज प्रताप यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। बीते कई महीनों से इस विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता सियासी चर्चा के केंद्र में रही है।

2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को हराकर जीत हासिल की है। इस चुनाव में अखिलेश यादव को 120284 वोट मिले जबकि एसपी सिंह बघेल को 59869 वोट मिले थे।

वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव ने विधानसभा उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि लोगों ने मुद्दों के आधार पर परिवर्तन का मन बना लिया है। हमारी पार्टी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। हमें बहुत अच्छा परिणाम मिलने वाला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किस पार्टी के हिस्से में कौन सी सीट जाएगी। अयोध्या में जनता ने समाजवादी पार्टी जो जिताने का काम किया है। ऐसे में मुझे लगता है कि लोग धर्म को राजनीति से दूर रखते हुए आम मुद्दों पर परिवर्तन चाहते हैं।

आपको बता दें कि गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं। एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण रिक्त हुई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article