मायावती ने अपनी बुकलेट में गठबंधन टूटने का किया खुलासा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बसपा (BSP) सदस्यों को 59 पन्नों की अपील वितरित की गई। इस बुकलेट में मायावती ने अपनी अपील में सपा (SP) के साथ गठबंधन को फिर से याद किया, जिसकी शुरुआत 1993 में हुई जब कांशीराम ने मुलायम सिंह यादव के साथ गठबंधन किया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि उस गठबंधन के टूटने की वजह लखनऊ गेस्ट हाउस कांड था। मायावती के संदेश को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि मायावती ने इस बुकलेट के जरिए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करना चाह रही हैं। मायावती के इस संदेश को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
