इलेक्शन

मयूरभंज में पीएम की रैली के दौरान बेहोश हुआ पत्रकार, मोदी ने रोका भाषण, भेजी अपनी मेडिकल टीम

अपनी पैनी नजर के लिए पहचाने जाने वाले पीएम मोदी ने रैली के मंच से पत्रकार को बेहोश होते हुए देखा तो अपना भाषण रोक दिया और मेडिकल टीम को तुरंत भेजा।

Image

पीएम मोदी

PM Modi Mayurbhanj Rally: ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी की रैली में जब उनका भाषण चल रहा था, तभी एक पत्रकार बेहोश हो गए। अपनी पैनी नजर के लिए पहचाने जाने वाले पीएम मोदी ने उन्हें मंच से बेहोश होते हुए देखा। तभी उन्होंने अपना भाषण रोक दिया और अपनी मेडिकल टीम से जल्द से जल्द उनकी देखभाल करने को कहा। यह सुनिश्चित किया गया कि पत्रकार को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिले। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भेज दिया गया।

पीएम मोदी का बीजेडी पर निशाना

इस रैली में पीएम मोदी ने बूजू जनता दल पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, बीजेडी आपका पैसा लूट रही है और उसे विदेशों में भेज रही है। लेकिन ये मोदी की गारंटी है कि वो जहां भी अपना माल छिपाएंगे, मोदी उसे निकाल लेंगे। जो लोग लूटेंगे वे अपना बाकी जीवन जेल में बिताएंगे। बीजेडी ने आपकी खनिज संपदा को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा, लेकिन मोदी ने इसे रोकने के लिए 'डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन' बनाया। इसी पहल से मोदी ने ओडिशा को हजारों करोड़ रुपये दिए। लेकिन बीजेडी ने इसमें भी घोटाला कर दिया।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article