इलेक्शन

Somnath, Una, Kodinar, Talala Election Results 2022 : सोमनाथ में कांग्रेस तो ऊना-तलाल-कोडिनार में बीजेपी आगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 03:13 PM IST

Somnath, Una, Kodinar, Talala Gujarat Election Results 2022: गिर सोमनाथ जिले की सभी 4 सीटें भाजपा के लिए बेहद अहम हैं। क्योंकि पिछली बार सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कोडिनार, ऊना, सोमनाथ, तलाला के नतीजे बेहद असर डालेंगे।

Image

Somnath, Una, Kodinar, Talala Election Results 2022 : सोमनाथ में कांग्रेस तो ऊना-तलाल-कोडिनार में बीजेपी आगे

Somnath, Una, Kodinar, Talala Gujarat Election Results 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव में गिर सोमनाथ जिले की 4 विधान सभा सीटों पर सबकी नजर रहने वाली है। इन सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सोमनाथ सीट से कांग्रेस तो ऊना, तलाला, कोडिनार से भाजपा आगे चल रही है। बाबा भोलेनाथ की नगरी में भाजपा का रिकॉर्ड कमजोर रहा है। पिछली बार सभी सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। यह कांग्रेस का गढ़ रहा है और भाजपा के लिए गिर सोमनाथ अजेय रहा है। ऐसे में इस बार एक बार फिर इस बात पर नजर रहने वाली है क्या भाजपा कांग्रेस के गढ़ में कमल खिला पाएगी। गिर सोमनाथ में जातिगत फैक्टर हमेशा से हावी रहे हैं।

Gujarat Gir Somnath Election Result: Full Results From Somnath ,Talala, Una and Kodinar

विधानस सभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारकौन आगे
कोडिनार (अ.जा)प्रद्युमन गणुभाई वाजामकवाना महेशभाई जेठा भाईवलजीभाई करशनभाई मकवानाभाजपा
सोमनाथमानसिंह भाई मीराभन भाई परमारचुडासमा विमलभाई कानाभाईजगमाल भाई जादवभाई वालाकांग्रेस
तलालाभागाभाई धनाभाई बराडडोडिया मानसिंह भाई जेसिंग भाईसोलंकी देवेंद्र भाई कांजी भाईभाजपा
ऊनाकालूभाई राठौड़वंश पंजाभाईसेजलेबन खंटभाजपा

भाजपा के लिए क्यों चुनौती

पिछली बार सौराष्ट्र-कच्छ में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ गई थी। इस दौरान 65 में से 28 पर जीत मिली थी, जबकि बीजेपी को 20 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इसका असर यह हुआ कि भाजपा के लिए बहुमत की राह मुश्किल हो गई थी।गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को जीत मिली थी। लेकिन जहां तक सीटों की बात है, तो 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब 182 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी को 100 से कम सीटें मिली थी। 2017 में भाजपा को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि 1990 के बाद उसे कभी भी 115 से कम सीटें नहीं मिली थीं।

इसे देखते हुए उसके लिए आदिवासी वोटों में सेंध लगाने की चुनौती है, क्योंकि अगर वह इन 27 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसके लिए फिर से सत्ता में वापसी करना आसान हो जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article