इलेक्शन

Sircilla Telangana Chunav Election Result 2023: सिरसिला सीट का रिजल्ट, 29687 वोटों से जीते केसीआर के बेटे केटीआर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 09:28 PM IST

Sircilla Telangana Chunav Election Result 2023: सिरसिला सीट से विधायक केटीआर ने एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने इस बार कांग्रेस के के.के. महेंदर रेड्डी को 29687 से मात दी है, जबकि भाजपा की रानी रुद्रमा रेड्डी को 70916 वोटों से हरा दिया है। नीचें देखें इस सीट के चुनावी परिणाम।

Image

सिरसिला चुनाव परिणाम

Photo : Times Now Digital

Sircilla Telangana Chunav Election Result 2023: तेलंगाना की हॉट सीटों में सिरसिला विधानसभा सीट भी शुमार है। यहां से के. चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव बीआरएस के प्रत्याशी थे। केसीआर के बाद वे ही तेलंगाना में बीआरएस के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर देखे जा रहे केटीआर ने कांग्रेस के महेंदर रेड्डी को 29687 वोटों से करारी शिकस्त दी है। केसीआर सरकार में केटीआर के पास नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास, उद्योग और वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार जैसे अहम मंत्रालय था। सिरसिला सीट से विधायक केटीआर भले ही जीत गए हो, लेकिन उनकी पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई है।

इस सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग के बाद केटी रामा राव ने 89244 वोट हासिल किए और 29687 वोटों से जीत हासिल की।

Sircilla Telangana Chunav Election Result 2023

प्रत्याशी पार्टी परिणाम
केटी रामाराव बीआरएसजीते
रानी रुद्रमा रेड्डीभाजपाहारीं
के.के. महेंदर रेड्डी कांग्रेस हारे

जानें सिरसिला सीट से किसे कितने वोट मिले

Sircilla

सिरसिला सीट पर केटीआर ने दर्ज की जीत।

2018 में ऐसे रहे थे नतीजे

2018 के विधानसभा चुनाव में केटीआर ने 89009 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी केके महेंद्र रेड्डी दूसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें 36204 वोट हासिल हुए थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी इस सीट पर चौथे नंबर पर रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article