Lok Sabha Election Result: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती हुई। इसमें शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (यूबीटी) को अच्छा खासी सीटें मिली हैं। आइए जानते हैं कि किसे कितनी सीटें मिली हैं और किस सीट से कौन से उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। बता दें कि दो गुटों में बंटे शिवसेना के उद्धव गुट को शिंदे गुट से ज्यादा सीटें मिली हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) को सात सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) को आठ पर जीत मिली है और एक पर बढ़त बनाई हुई है।
शिवसेना (यूबीटी) गुट को कितनी सीटें मिली?
| सीट का नाम | उम्मीदवार | वोट |
| यवतमाल- वाशिम | संजय उत्तमराव देशमुख | 594807 |
| परभणी | जाधव संजय | 601343 |
| नासिक | राजाभाऊ | 616729 |
| मुंबई नॉर्थ ईस्ट | संजय दिना पाटिल | 450937 |
| मुंबई साउथ सेंट्रल | अनिल यशवंत देसाई | 395138 |
| मुंबई साउथ | अरविंद गणपत सावंत | 395655 |
| शिरडी | भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे | 476900 |
| उस्मानाबाद | ओमप्रकाश भूपाल सिंह | 748752 |
शिवसेना (शिंदे) को कितनी सीटें मिली?
| सीट का नाम | उम्मीदवार | वोट |
| बुलढाणा | जाधव प्रतापराव गणपतराव | 349867 |
| औरंगाबाद | भुमारे संदीपनराव आसाराम | 476130 |
| कल्याण | श्रीकांत एकनाथ शिंदे | 589636 |
| ठाणे | नरेश गणपत | 734231 |
| मुंबई नॉर्थ वेस्ट | रविन्द्र दत्ताराम वायकर | 452644 |
| मावल | श्रीरंग अप्पा चंदू बारणे | 692832 |
| हातकणंगले | धैर्यशील संभाजीराव माने | 520190 |
