इलेक्शन

Akali Dal List: शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, दलजीत सिंह चीमा को गुरदासपुर से टिकट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 13, 2024, 06:54 PM IST

Akali Dal List: शिरोमणि अकाली दल ने अपनी पहली लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। दलजीत सिंह चीमा को गुरदासपुर से टिकट दिया गया है।

Image

अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरदासपुर से पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा
  • श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा
  • फरीदकोट से एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते)

Akali Dal List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिरोमणि अकाली दल ने अपनी पहली लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। दलजीत सिंह चीमा को गुरदासपुर से टिकट दिया गया है। वहीं शिअद ने आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदूमाजरा को मैदान में उतारा है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1 जून को होगा।

शिरोमणि अकाली दल ने किसे दिया टिकट

  1. गुरदासपुर से पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा
  2. श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा
  3. पटियाला से पूर्व विधायक एनके शर्मा
  4. श्री अमृतसर साहिब से अनिल जोशी
  5. शफतेहगढ़ साहिब से एस बिक्रमजीत सिंह खालसा।
  6. फरीदकोट से एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते)
  7. संगरूर से एस इकबाल सिंह झूंदा

खालसा सिरजन दिवस पर कैंडिडेट की घोषणा

एसएडी नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि एसएडी प्रमुख सुखबीर बादल ने सात वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाया है। चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "चुनावी बिगुल फूंकने के लिए 'खालसा सिरजन दिवस' के ऐतिहासिक एवं पवित्र मौके को चुनते हुए उन्होंने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article