इलेक्शन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान शिव सीट पर कांग्रेस और भाजपा पर भारी पड़ा 26 साल का लड़का, जानें कौन है रविंद्र भाटी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 3, 2023, 01:53 PM IST

Rajasthan Election 2023, Sheo Vidhan Sabha Ravindra Singh Bhati Seat: राजस्थान में मतों की गणना जारी है। रुझानों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच शिव विधानसभा काफी सुर्खियों में है। बता दें यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी रिकॉर्डतोड़ मतों से आगे चल रहे हैं।

Image

Sheo Vidhan Sabha Ravindra Singh Bhati Seat: कौन है रविंद्र सिंह भाटी

Rajasthan Election 2023, Sheo Vidhan Sabha Ravindra Singh Bhati Seat: लड़ाका लड़ाई जरूर लड़ेगा मजबूती के साथ लड़ेगा...महज 26 साल की उम्र में बीजेपी और कांग्रेस को पटखनी देने वाले रविंद्र सिंह भाटी की ये लाइन हकीकत में (Rajasthan Election 2023) बदल गई। राजस्थान चुनाव के नतीजे धारे-धीरे सामने आ रहे हैं। अभी तक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा (Sheo Vidhan Sabha Result) रही है। इससे यह साफ हो गया है कि राजस्थान में रिवाज आज भी नहीं बदला है। इस बीच राजस्थान की शिव विधानसभा काफी सुर्खियों ( Ravindra Singh Bhati Seat Result) में है।

बता दें शिव सीट पर महज 26 साल के लड़के ने भाजपा और कांग्रेस को धूल चटा दी है। बता दें ये 26 साल का लड़का कोई और नहीं बल्कि शिव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी है, जिसे बीजेपी ने टिकट देने से इंकार कर दिया था। हालांकि रविंद्र ने हार नहीं मानी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इतिहास रच दिया है।

Sheo Vidhansabha Result 2023: 25000 से अधिक वोटों से आगे

टाइम्स नाउ नवभारत के आंकड़ो के मुताबिक शिव विधानसभा से रविंद्र सिंह भाटी करीब 25000 वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी फतेह खान 9322 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि 6334 वोटों के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन खान हैं। वहीं चौथे नंबर पर 5500 वोटों के साथ बीजेपी के प्रत्याशी स्वरूप सिंह खारा हैं।

कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी

साल 2016 में छात्रसंघ चुनाव से सुर्खियों में आए रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर के दुधौला गांव के रहने वाले हैं। रविंद्र जोधपुर युनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव में जीत हासिल कर सुर्खियों में आए थे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 26 अक्टूबर को जयपुर भाजपा कार्यालय में प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद से लगातार कयास लगाया जा रहा था कि शिव विधानसभा से रविंद्र को टिकट मिलना तय है। लेकिन भाजपा ने इस विधानसभा सीट से स्वरूप सिंह खारा को चुनावी मैदान में उतारा।

बता दें यह पहली दफा नहीं है इससे पहले भी साल 2019 में उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से टिकट मांगा थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। ऐसे में भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़कर अपना 1294 वोटों से अपना परचम बुलंद किया था।

अपने दम पर बनाई पहचान

भाटी उन राजनीतिज्ञों में से हैं, जिसने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। भाटी के साथ विधानसभा चुनाव में पूरा हुजूम उठकर चल पड़ा था और आज इसका परिणाम देखने को मिल रहा है। शिव विधानसभा से रिकॉर्ड तोड़ मतों से आगे चल रहे रविंद्र ने इतिहास रच दिया है।

मध्यमवर्गीय परिवार से रखते हैं ताल्लुक

एक इंटरव्यू के दौरान रविंद्र ने बताया था कि, वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। वह हमेशा से अपने विधानसभा के लिए कुछ करना चाहते थे। इतना ही नहीं बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें रविंद्र हांथ में रामायण की किताब लेकर शपथ लेते दिख रहे थे कि वह अपने पूरे पांच साल अपने क्षेत्र को सौंपेंगे। बता दें रविंद्र हमेशा से अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए आगे आते रहे हैं। यही कारण है कि आज शिव विधानसभा के हर घर में रविंद्र के नाम का डंका बज रहा है।

कुल 4 करोड़ से अधिक मतदान

इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े हैं । इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले हैं । इसके अलावा पोस्टल बैलट द्वारा 4,66,881 द्वारा मत पड़े । सर्विस वोटर के आज शाम तक 30,263 डाक द्वारा मत प्राप्त हुए हैं । 3/12/2023 को सुबह 8.00 बजे तक प्राप्त सभी सर्विस वोटों को गिनती में शामिल किया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article