इलेक्शन

Baramati Lok Sabha seat: बारामती सीट पर ननद बनाम भाभी की होगी लड़ाई? शरद पवार गुट ने सुप्रिया सुले को उतारा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 9, 2024, 11:25 PM IST

Baramati Lok Sabha seat: सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं और बारामती सीट से तीन बार से सांसद हैं। शरद पवार ने पुणे जिले की भोर तहसील में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान यह घोषणा की।

Image

बारामती से सुप्रिया सुले की उम्मीदवारी कंफर्फ

Photo : PTI

Baramati Lok Sabha seat: महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर इस बार लड़ाई ननद और भाभी के बीच देखने को मिल सकती है। शरद पवार गुट ने बारामती लोकसभा सीट से सुप्रिया सुले को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सुप्रिया सुले इसी सीट से सांसद हैं। खबर है कि इस सीट पर सुप्रिया के भाई अजीत पवार की नजर है और वो अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को यहां से चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा होता है तो बारामती सीट पर ननद बनाम भाभी की लड़ाई देखने को मिल सकती है।

शरद पवार का ऐलान

सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी हैं और बारामती सीट से तीन बार से सांसद हैं। शरद पवार ने पुणे जिले की भोर तहसील में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान यह घोषणा की। इस कार्यक्रम में एमवीए के घटक दल शिव सेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी मौजूद थे। शरद पवार ने कहा कि चुनाव आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

टूट चुका है पवार परिवार

दरअसल कुछ महीने पहले शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने चाचा से बगावत करते हुए कई विधायकों के साथ एनडीए को ज्वाइन कर लिया था। अजीत पवार खुद डिप्टी सीएम बन गए और कई विधायक मंत्री। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में अजित पवार को ही एनसीपी माना और शरद पवार गुट को अलग नाम चुनने के लिए कहा। जिसके बाद एनसीपी(शरदचंद्र पवार) नाम शरद पवार गुट ने चुना। अजीत पवार बीजेपी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और शरद पवार बीजेपी को हराने की।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article