इलेक्शन

UP By Election: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी PDA फॉर्मुले पर आगे बढ़ेगी सपा, लोकसभा में इसी के सहारे मिल चुकी है जीत

UP By Election: सपा ने सोशल इंजीनियरिंग का नया फार्मूला निकाला है। पार्टी पीडीए फॉर्मूले को और धार देना चाहती है। लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले से समाजवादी पार्टी 37 सीटें चुकी है।

Image

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव
  • सपा ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतने की कर रही है कोशिश
  • सपा में पीडीए फॉर्मूले पर बांटे जा सकते हैं टिकट

UP By Election: उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में पीडीए को आजमा चुकी समाजवादी पार्टी, उपचुनाव में भी इसी फॉर्मूले पर चलने की तैयारी कर रही है। सपा हाल के कुछ वर्षों में पीडीए के फॉर्मूले पर आगे बढ़ती दिखी है। सपा प्रवक्ता अशोक यादव का कहना है कि सपा उपचुनाव की तैयारी तेज रफ्तार से कर रही है। सपा के पीडीए के फॉर्मूले को देश की जनता स्वीकार कर रही है। इसलिए सपा इसी फार्मूले के साथ आगे बढ़ेगी। आने वाले चुनाव में भाजपा को शिकस्त यही फॉर्मूला ही देगा।

दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू

सपा इस खास रणनीति से यूपी में भविष्य की राजनीति में खुद को मजबूत करने की फिराक में है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि अखिलेश यादव अभी दिल्ली में चल रही संसद की कार्यवाही में अपनी पार्टी की धमक काफी मजबूत बनाने में जुटे हैं। इधर सपा का प्रदेश नेतृत्व उपचुनाव की कवायद में जुट गया है। दावेदारों के नाम आने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा वह खुद भी चक्कर लगाने लगे हैं। सपा भी लोकसभा के पीडीए फॉर्मूला लगाकर ही प्रत्याशी को महत्व देने का विचार कर रही है।

किसे कहां से मिल सकता है टिकट

  • सपा के सूत्रों के मुताबिक, पीडीए फॉर्मूला के तहत अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को टिकट दिया जा सकता है।
  • वहीं अकबरपुर की कटेहरी सीट से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा भी सपा की बड़ी दावेदार हैं।
  • फूलपुर सीट पर भाजपा को मजबूत टक्कर देने वाले अमरनाथ मौर्य पर पार्टी दांव लगा सकती है। यहां पर भाजपा उम्मीदवार ने बहुत मामूली अंतर से जीत हासिल की है।
  • वहीं करहल सीट को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने छोड़ा है। यहां से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कहां-कहां होगा उपचुनाव

बता दें कि जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मैनपुरी की करहल, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकर नगर की कटेहरी, संभल की कुंदरकी, गाजियाबाद, अलीगढ़ की खैर, मीरापुर, फूलपुर, मझवां और सीसामऊ शामिल हैं। अगर साल 2022 के विधानसभा चुनाव को देखें तो सपा ने करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी व सीसामऊ जीती थी। वहीं भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर सीट पर कब्जा किया था। वहीं निषाद पार्टी ने मझवां पर विजय हासिल की थी। जबकि रालोद को मीरापुर सीट पर सफलता मिली थी। नौ सीटों पर विधायक सांसद बन गए हैं। जबकि एक सीट विधायक के सजा होने के बाद खाली हुई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article