इलेक्शन

मोदी जी ने कहा था मुझे माफ नहीं किया जाएगा...,भोपाल से टिकट कटने के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 08:54 AM IST

Pragya Singh Thakur: साध्वी प्रज्ञा ने कहा, मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांग रही हूं। हो सकता है कि मेरे पुराने बयानों में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द प्रधानमंत्री मोदी का पसंद न आए हों। हालांकि, मैं माफी मांग चुकी हूं।

Image

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Photo : Twitter

Pragya Singh Thakur: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस लिस्ट में 43 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं, इसमें भोपाल से सांसद और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल है। बीजेपी नेतृत्व ने इस बार प्रज्ञा ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद साध्वी प्रज्ञा का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मेरे कुर बयानों से पीएम मोदी खुश नहीं हैं, उन्होंने कहा है कि मुझे माफ नहीं किया जाएगा।

एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा, मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांग रही हूं। हो सकता है कि मेरे पुराने बयानों में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द प्रधानमंत्री मोदी का पसंद न आए हों। उन्होंने जाहिर भी किया था कि मुझे माफ नहीं किया जाएगा। हालांकि, साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैंने पहले ही उनसे माफी मांग चुकी हूं।

मेरे लिए संगठन सर्वोपरि

भोपाल से इस बाद आलोक शर्मो को टिकट दिए जाने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है और संगठन जो जिम्मेदारी देगा, उसे मैं पूरा करूंगी। उन्होंने कहा, बीजेपी सिद्धांतों से चलने वाली पार्टी है और इसमें किसी तरह का सवाल ही नहीं है। पार्टी ने आलोक शर्मो टिकट दिया है और यह मुझे सहज स्वीकार है। हम सब मिलकर उन्हें विजयी बनाएंगे।

दिग्विजय सिंह को हराया था

बता दें, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हराया था। उन्हें 61.54 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि दिग्विजय सिंह को 35.63 प्रतिशत वोटों से संतोष करना पड़ा था। बता दें, साध्वी प्रज्ञा ने 2019 में नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बताया था, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था। इस बयान से प्रधानमंत्री मोदी भी काफी नाराज हुए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article