इलेक्शन

दिल्ली चुनाव में RLP करेगी AAP को सपोर्ट, हनुमान बेनीवाल झाड़ू के लिए मांगेंगे वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करेगी। आप ने दावा किया है कि खुद हनुमान बेनीवाल आप के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

Image

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करेंगे हनुमान बेनीवाल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, जोड़ तोड़ और गठबंधन का खेल और बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने जाट मतदाताओं में सेंध लगाने के लिए राजस्थान की पार्टी आरएलपी से सपोर्ट हासिल कर लिया है। आज दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह और आरएलपी प्रमुख हनुमाल बेनीवाल के बीच मुलाकात हुई, जिसके बाद आप की ओर से कहा गया कि बेनीवाल दिल्ली में आप के लिए प्रचार करेंगे।

क्या बोली आप

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "...आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने के संबंध में लिए गए निर्णय पर हमारी आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप का समर्थन करेंगे..."

इंडिया गठबंधन की कई पार्टियों ने आप को किया सपोर्ट

आरएलपी प्रमुख ने यहां तक कहा कि कांग्रेस को दिल्ली में आप के खिलाफ चुनाव लड़ने से "दूर रहना चाहिए था" क्योंकि "वे सालों से यहां कोई सीट हासिल करने में कामयाब नहीं हुए हैं।" इससे पहले, शिवसेना (यूबीटी) ने भी संकेत दिया था कि वह दिल्ली में आप का समर्थन करने के लिए इच्छुक है, जबकि तृणमूल कांग्रेस और सपा ने स्पष्ट किया है कि वे केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का समर्थन करेंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article