इलेक्शन

CONG को केजरीवाल ने दिया बड़ा झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल AAP में शामिल

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

Image

दिल्ली कांग्रेस की नेता प्रियंका अग्रवाल आम आदमी पार्टी में शामिल (फोटो- @AAP)

दिल्ली मे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस की महिला नेता प्रियंका अग्रवाल आप में शामिल हो गईं हैं। प्रियंका अग्रवाल दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका अग्रवाल का आप में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड में प्रियंका अग्रवाल का खासा प्रभाव है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटका और टोपी पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रियंका अग्रवाल को AAP में शामिल करा क्या बोले केजरीवाल

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

दिल्ली में कब है चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का पहला बड़ा चुनाव होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली चुनाव के लिए अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है जबकि उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान की तिथि 5 फरवरी और मतगणना 8 फरवरी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article