इलेक्शन

SP प्रत्याशी बदलने पर जयंत चौधरी का तंज, सपा का पलटवार- 'आप राज्यसभा से इस्तीफा कब दोगे? कुछ नैतिकता है या सब घोल के पी गए'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 4, 2024, 04:41 PM IST

समाजवादी पार्टी कई सीटों पर अपने प्रत्याशी बार-बार बदल रही है अब मेरठ में सपा ने अपना प्रत्याशी अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को बनाया है, जयंत चौधरी ने इसे लेकर सपा पर तंज कसा है।

Image

जयंत चौधरी ने सपा पर तंज कसा है

KEY HIGHLIGHTS

  1. मेरठ में सपा ने अपना प्रत्याशी अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को बनाया है
  2. जयंत चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि वो लोग किस्मत वाले हैं, जिन्हें कुछ घंटे के लिए टिकट मिलता है
  3. सपा नेता लालजी वर्मा बोले-, 'आप राज्यसभा से इस्तीफा कब दोगे? कुछ नैतिकता है या सब घोल के पी गए हैं'

लोकसभा चुनाव के गहमा-गहमी के बीच समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच तीखी ज़ुबानी जंग सामने आ रही है और दोनों ही दल एक दूसरे पर हमला करने में पीछे नहीं हैं गौर हो कि समाजवादी पार्टी कई सीटों पर अपने प्रत्याशी बार-बार बदल रही है अब मेरठ में सपा ने अपना प्रत्याशी अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को बनाया है, जयंत चौधरी ने इसे लेकर सपा पर तंज कसा है।

गौर हो कि समाजवादी पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार एक बार फिर बदल दिया है सपा ने सरधना विधायक अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को दे दिया है।

जयंत चौधरी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग किस्मत वाले हैं, जिन्हें कुछ घंटे के लिए टिकट मिलता है, आरएलडी चीफ ने ट्वीट कर कहा, "विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोकसभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…"

'कुछ नैतिकता है या सब घोल के पी गए हैं?'

वहीं जयंत चौधरी की इस पोस्ट पर सपा नेता लालजी वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई और उन्होंने आरएलडी चीफ से ही सवाल पूछ लिया और कहा कि, 'आप राज्यसभा से इस्तीफा कब दोगे? कुछ नैतिकता है या सब घोल के पी गए हैं'

अखिलेश यादव करीब 10 सीटों पर उम्मीदवार बदल चुके हैं

ध्यान रहे कि अखिलेश यादव करीब 10 सीटों पर उम्मीदवार बदल चुके हैं, जिनमें बागपत, संभल, मिश्रिख, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, मेरठ शामिल हैं।

जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल इंडिया ब्लॉक को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गई थी, जिसके बाद सीट बंटवारे में आरएलडी के हिस्से में दो सीटें आई हैं, यानी आरएलडी बिजनौर और बागपत सीट पर ही चुनावी मैदान में है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article