इलेक्शन

Ramgarh Upchunav Result 2024: रामगढ़ सीट पर विजयी हुए BJP के अशोक कुमार सिंह, BSP प्रत्याशी को हराया

Ramgarh UpChunav Result, (रामगढ़ उपचुनाव के नतीजे, रामगढ़ उपचुनाव परिणाम 2024) Bihar By Election Results, Ramgarh upchunav Natije 2024 Today Updates: रामगढ़ सीट से पहले जगदानंद सिंह जीतते आ रहे थे। एक बार अंबिका यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। उसके बाद फिर से जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह यहां से विधायक बने और बाद में नीतीश सरकार में मंत्री भी बने। फिलहाल सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद हैं।

Image

रामगढ़ सीट पर भाजपा विजयी।

Ramgarh Chunav Result Updates: रामगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह विजयी हुए। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 62257 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव को हराया। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अजीत कुमार सिंह रहे। अजीत को 35825 वोट मिले। यहां जनसुराज पार्टी का उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहा।

अजीत सिंहराजद
अशोक सिंहभाजपा
पिंटू यादवबसपा
रामगढ़ सीट से पहले जगदानंद सिंह जीतते आ रहे थे। एक बार अंबिका यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। उसके बाद फिर से जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह यहां से विधायक बने और बाद में नीतीश सरकार में मंत्री भी बने। फिलहाल सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद हैं। उनके सासंद बनने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

चार सीटों पर 13 नवंबर को डाले गए वोट

बिहार की तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इस उपचुनाव में शाम छह बजे तक 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से औसतन 52.84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार शाम छह बजे तक तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में मतदान का प्रतिशत क्रमशः 50.10, 54.02, 51.01 और 56.21 प्रतिशत रहा। इन विधानसभा क्षेत्रों में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत क्रमशः 50.10, 58.68, 51.68 और 52.10 प्रतिशत रहा था। इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान कराए जाने के लिए 1277 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

आठ-आठ चेक पोस्ट लगाए गए

इस उपचुनाव में कुल 1277-1277 कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 11 बैलेट यूनिट, 17 कंट्रोल यूनिट तथा 24 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गए जबकि नौ बैलेट यूनिट, नौ कंट्रोल यूनिट तथा 22 वीवीपैट मॉक पोल के बाद बदले गये। मतदान के लिए 477 बैलेट यूनिट, 480 कंट्रोल यूनिट तथा 591 वीवीपैट रिजर्व में रखे गये थे। आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार आज मतदान के दौरान विभागीय नियंत्रण कक्ष में कुल तीन शिकायत प्राप्त हुईं जिनका समय पर निष्पादन कर दिया गया। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है।

बिहार के भोजपुर एवं कैमूर जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश राज्य एवं गया जिले की सीमा झारखण्ड राज्य से सटे होने के मद्देनजर इन पड‍़ोसी राज्यों की सीमा पर आठ-आठ चेक पोस्ट लगाये गये थे। इसके अतिरिक्त राज्य के भीतर भी चेक पोस्ट/नाका लगाये गये थे।

चार सीटों पर पांच महिला उम्मीदवार

बिहार विधानसभा की ये सीटें तत्कालीन विधायकों के पिछले लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद ये सभी चार सीटें खाली हो गई थीं। ये सभी सीटें जो गंगा नदी के दक्षिण क्षेत्र में स्थित हैं, आमतौर पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’(इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के राज्य स्तरीय महागठबंधन जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वाम और कांग्रेस शामिल हैं, का गढ़ माना जाता है। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर माने जा रहे इस उपचुनाव में चुनावी मैदान में डटे रहे कुल 38 उम्मीदवारों जिनमें 05 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article