इलेक्शन

Ram Navami Ayodhya Ram Mandir: भए प्रगट कृपाला…अयोध्या में धूम-धाम से मनाई जा रही रामनवमी, शुरू हुई पूजा; देखें Video

Ram Navami Ayodhya Ram Mandir: आज रामनवमी की धूम है। सुबह से ही देशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। अयोध्या में भी रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी मनाई जा रही है।

Image

आयोध्या में रामनवमी की विशेष पूजा हुई शुरू

Photo : Twitter

Ram Navami Ayodhya Ram Mandir: देशभर में आज रामनवमी की धूम है। सुबह से ही देशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। अयोध्या में भी रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी मनाई जा रही है। रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें, एक अनुमान है कि रामनवमी के दिन अयोध्या में करीब 25 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ सकते हैं। आज रामलला का सूर्य तिलक भी किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब भगवान राम का सूर्य तिलक किया जाएगा। सूर्य तिलक को लेकर रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने खास तैयारी भी की है। रामलला के सूर्य तिलक ट्रायल पहले ही कर लिया गया है। इस बीच भगवान राम के पूजा की तस्वीरें और वीडियो आना शुरू हो गए है....

जानकारी के लिए बता दें, बुधवार दोपहर 12:16 मिनट पर सूर्य की किरणें भगवान राम के माथे पर पड़ेंगी। करीब 5 मिनट तक भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा।

इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार भगवान राम के जयकारों का उद्घोष किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म मध्याहन काल में हुआ था। इसलिए दोपहर में रामनवमी के अवसर पर रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article