Rajasthan Poll Of Polls: राजस्थान विधानसभा चुनाव पर आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा राजस्थान में 105 सीटें और कांग्रेस 81 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 13 सीटें जा सकती हैं। यहां भाजपा ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल को छोड़कर सभी अनुमानों में भाजपा को बहुमत का आंकड़ा (101) को पार करने की बात कही गई है। टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 64 सीटें, भाजपा को 118 सीटें और अन्य को 17 सीटें मिल सकती हैं।
| सर्वे एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
| टाइम्स नाउ-ईटीजी | 118 | 64 | 17 |
| आज तक-एक्सिस माय इंडिया | 90 | 96 | 13 |
| न्यूज 18-जेकेबी | 111 | 74 | 14 |
| टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्टार्ट | 102 | 92 | 5 |
| एबीपी न्यूज-सी वोटर | 104 | 81 | 14 |
अन्य के खाते में 14 सीटें जा सकती हैं
आज तक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अुसार कांग्रेस को यहां 96 सीटें भाजपा को 90 और अन्य को 13 सीटें मिल सकती हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-पोल स्टार्ट के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस यहां 92 सीटें जीत सकती है। जबकि भाजपा को 102 सीटें मिल सकती हैं। यहां अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी न्यूज-सीवोटर के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 81 सीटें, भाजपा को 104 सीटें और अन्य के खाते में 14 सीटें जा सकती हैं।
तीन दिसंबर को आएंगे चुनाव नतीजे
इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल्स में इन राज्यों में बनने वाली सरकारों के बारे में संकेत दे दिया है। पोल ऑफ पोल्स कितने सटीक साबित होते हैं इसका पता तीन दिसंबर को चल पाएगा।
मतदान का टूटा रिकॉर्ड
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में मतदान का आंकड़ा 75.45 फीसदी पहुंच गया है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ईवीएम में 74.62 फीसदी वोट दर्ज हुए। इसमें पोस्टल वोट जोड़ने के बाद कुल वोटिंग का आंकड़ा 75.45 फीसदी पहुंच गया। राजस्थान में कांग्रेसऔर बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। यहां हर साल सत्ता बदलने का रिवाज है। वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और बीजेपी को वापसी का पूरा भरोसा है।
