
Rajasthan, MP, Chhattisgarh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश से लेकर मिजोरम तक...कहां किसे नफा, किसे नुकसान, देखें क्या कहते हैं पांच सूबों पर आए एग्जिट पोल के नतीजे
Rajasthan, MP, Chhattisgarh Election Chunav Exit Poll Result 2023 Hindi News Updates: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे तीन दिसंबर, 2023 को आएंगे। पर रिजल्ट से पहले ही ठंडाते मौसम में सियासी पारा चढ़ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार (30 नवंबर, 2023) को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम को लेकर हुए एग्जिट पोल के परिणाम जारी हुए। अधिकतर पोल्स में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को फायदा होने का अनुमान लगाया गया है। यानी साफ है कि अगर ये पोल सही साबित हुए तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) और सीएम शिवराज सिंह चौहान (म.प्र) अपनी कुर्सी और सरकार बचाने में कामयाब रहेंगे। सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों-चैनलों की ओर से यह संकेत भी दिया गया कि मिजोरम में ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट मिज़ो नेशनल फ्रंट के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में है और कांग्रेस और भाजपा पिछड़ सकती हैं। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए एग्जिट पोल्स से जुड़े पल-पल के अपडेट्सः