इलेक्शन

क्या इस्तीफा देने वाले हैं राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, ट्वीट कर लिखा- प्राण जाई पर बचन न जाई

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी हो रही हैं। अभी तक सामने आए रुझानों में भाजपा को राजस्थान में 14 सीटें हासिल होती दिख रही हैं। 2019 की अपेक्षा भाजपा को 10 सीटों का नुकसान हो रहा है। एक दिन पहले राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा की हार पर इस्तीफा देने की शर्त लगा दी थी।

Image

Kirodi Lal Meena

Will Rajasthan Minister Kirodi Lal Meena resigns: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी हो रही हैं। अभी तक सामने आए रुझानों में भाजपा को राजस्थान में 14 सीटें हासिल होती दिख रही हैं। 2019 की अपेक्षा भाजपा को 10 सीटों का नुकसान हो रहा है। एक दिन पहले राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा की हार पर इस्तीफा देने की शर्त लगा दी थी। मीणा ने कहा था मैंने 11 सीटों पर मेहनत की। सात पर ज्यादा की। अगर सात सीटों में से एक भी बीजेपी हार गई तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा और लोगों को पानी पिलाता रहूंगा। वो सात सीटें भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर और झालावाड़ हैं। रुझानों में बीजेपी भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा और टोंक-सवाई माधोपुर में पिछड रही है। इसके बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के ट्वीट ने हलचल मचा दी है।

ट्वीट में वचन पूरा करने का इशारा

राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने रामचरितमानस की चौपाई ट्वीट करते हुए लिखा- रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।। इस ट्वीट का मतलब साफ है कि भाजपा इन 7 सीटों में से एक भी हार गई तो किरोड़ी लाल मीणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट से इस्तीफा दें।

कौन हैं किरोडी लाल मीणा

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जन्म 3 नवंबर, 1951 को राजस्थान के दौसा जिले के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मनोहर लाल मीणा और माता का नाम फूला देवी था। उनके पिता पेशे से एक किसान थे। किरोड़ी लाल मीणा ने साल 1977 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर (राजस्थान) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। वह वर्तमान में राजस्थान सरकार में कृषि और बागवानी, ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article