Rahul Gandhi Message To Voters: 6 नवंबर को बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदाताओं के नाम संदेश दिया है। राहुल ने एक्स पर संदेश पोस्ट कर लोगों से मतदान प्रक्रिया में बढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। राहुल ने इसे बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन बताया। बता दें कि बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदान होना है जिनमें कई हाई प्रोफाइल सीटें शामिल हैं।
राहुल ने लिखा -
बिहार के मेरे युवा साथियों,
मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों,
कल का दिन सिर्फ मतदान का दिन नहीं,
बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है।
आपमें से कई पहली बार वोट डालने जा रहे हैं - यह सिर्फ आपका अधिकार नहीं,
बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
आपने देखा, हरियाणा में किस तरह भयंकर वोट चोरी का खेल खेला गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ - हर जगह इन लोगों ने जनता की आवाज दबाने की कोशिश की।
अब इनकी नजर बिहार पर है, आपके वोट पर, आपके भविष्य पर।
कल बड़ी संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचिए, महागठबंधन के अपने प्रत्याशी को वोट दीजिए।
बूथ पर हो रही हर साजिश, हर हेरफेर पर सतर्क रहिए - लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, जागरूक जनता होती है।
बिहार का भविष्य आपके हाथ में है
“वोट चोरी, सरकार चोरी” की इस साजिश को हराइए।
सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए,
अपने वोट से लोकतंत्र को बचाइए, बिहार को जगाइए।
जय हिंद, जय बिहार।
आपका साथी,
राहुल गांधी।
बिहार में दो चरणों में चुना्व हो रहा है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को बाकी 122 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
