इलेक्शन

Rahul Gandhi Rally: हैदराबाद में राहुल गांधी की रैली, उमड़ी भीड़; कांग्रेस का घोषणापत्र किया लॉन्च

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 6, 2024, 08:07 PM IST

Rahul Gandhi Rally: कांग्रेस की ओर से जानकारी देत हुए कहा गया कि राहुल गांधी के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र लॉन्च किया।

Image

राहुल गांधी ने हैदराबाद में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस घोषणापत्र लॉन्च किया

Rahul Gandhi Rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा घोषणापत्र को लॉन्च किया। इस दौरान राहुल गांधी ने एक रैली को भी संबोधित किया, जहां कांग्रेस के वादे और विजन को उन्होंने जनता के सामने रखा।

राहुल गांधी ने मैनिफेस्टो किया लॉन्च

कांग्रेस की ओर से जानकारी देत हुए कहा गया कि राहुल गांधी के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र लॉन्च किया। वहीं राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम कांग्रेस पार्टी का मैनिफेस्टो लांच करने आए हैं। तेलंगाना में हमने गारंटी दी थी, वो जनता के दिल की आवाज थी। वही काम अब हम राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं। आज तेलंगाना के सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने वादे पूरा कर रही है।

कांग्रेस का वादा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में जाति आधारित जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 50 प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने तथा चुनावी बॉण्ड, राफेल एवं पेगासस जैसे ‘भ्रष्टाचार के मामलों’ की जांच कराने का वादा किया है। यह घोषणापत्र पार्टी के 10 न्याय - हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, युवा न्याय, संविधान न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय , रक्षा न्याय और पर्यावरण न्याय के आधार पर तैयार किया है। इससे पहले, पार्टी ने पांच न्याय और 25 गारंटी जनता के समक्ष रखी थी।

तेलंगाना में कब होना है चुनाव

बता दें कि तेलंगाना में लोकसभा चुनाव 2024 सिंगल फेज में होना है। तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं, जिसपर 13 मई को वोटिंग होनी है। कांग्रेस अबतक 5 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article