इलेक्शन

बिहार में तेजस्वी यादव ने बढ़ाया कुनबा, महागठबंधन में शामिल हुई VIP, मुकेश सहनी को मिली RJD के हिस्से की 3 सीटें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 5, 2024, 05:11 PM IST

महागठबंधन के कोटे के तहत राजद को 26 सीटें मिलीं थीं। जिसमें तीन सीटें तेजस्वी ने मुकेश सहनी की पार्टी को देने का ऐलान किया है।

Image

महागठबंधन में आए मुकेश सहनी

Photo : Twitter

बिहार में महागठबंधन का कुनबा और बड़ा हो गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) महागठबंधन में शामिल हो गई है। मुकेश सहनी की पार्टी बिहार में 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी का स्वागत करते हुए कहा कि राजद अपने हिस्से की तीन सीट वीआईपी को दे रही है।

कौन-कौन सी सीटों पर लड़ेगी वीआईपी

महागठबंधन के कोटे के तहत राजद को 26 सीटें मिलीं थीं। जिसमें तीन सीटें तेजस्वी ने मुकेश सहनी की पार्टी को देने का ऐलान किया है। गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट पर अब राजद की जगह वीआईपी चुनाव लड़ेगी।

क्या बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा- " मुझे बहुत खुशी है कि मुकेश सहनी 'महागठबंधन' में शामिल हुए हैं और हम उनका स्वागत करते हैं। जो लोग '400 पार' का नारा लगा रहे हैं, उन्हें बिहार की धरती सबक सिखाएगी. मैंने पहले भी कहा है कि बिहार चौंकाने वाला परिणाम देगा।"

क्या बोले मुकेश सहनी

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने कहा- "हम लालू प्रसाद यादव की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हैं। भाजपा ने हमारे नेताओं को तोड़ने की कोशिश की और हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की। 2024 का लोकसभा चुनाव हम मजबूती से लड़ेंगे और बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे। भाजपा ने पहले लगभग 2 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर देने का वादा किया था लेकिन 2 लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दिया गया। दोनों भाइयों के बीच मतभेद हो सकते हैं, यह न तो मेरे लिए अच्छा था और न ही तेजस्वी यादव के लिए, हम दोनों को नुकसान हुआ है। लेकिन, आज उन लोगों से बदला लेने का समय है जिन्होंने हमारे सीने में खंजर घोंप दिया, हमारे विधायकों को तोड़ दिया।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article