इलेक्शन

Public Manch: राहुल गांधी सड़कों पर सभी से उनकी जाति क्यों पूछ रहे हैं? जानें इस सवाल के जवाब में क्या बोले रेवंत रेड्डी; देखें पूरा इंटरव्यू

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2024, 04:27 PM IST

Public Manch: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम नरेंद्र मोदी को बड़ा भाई कहने के पीछे का कारण बताया। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई अहम सवालों का जवाब दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को इस बार दक्षिण भारत की 130 सीटों में से 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

Public Manch With Revanth Reddy: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव को लेकर हैदराबाद में जहां एक ओर कांग्रेस और AIMIM आमने-सामने नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर माधवी लता (Madhavi Latha) भी ओवैसी के खिलाफ सुर्खियां बटोर रही है।

लोकसभा चुनाव के लिए रेवंत रेड्डी ने की भविष्यवाणी

टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने ये दावा किया कि दक्षिण भारत की 130 सीटों में से इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 15 सीटें ही नसीब होंगी। लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े कई तीखे सियासी सवालों का जवाब सीएम रेड्डी ने दिया। आपको बताते हैं कि किस सवाल के जवाब में उन्होंने क्या जवाब दिया।

एक सवाल के जवाब में सीएम रेड्डी ने ये दावा किया कि हमने जिन भी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया उन पर कोई आरोप नहीं हैं। दक्षिण भारत की 130 लोकसभा सीट में से BJP सिर्फ 15 ही सीट जीत पाएगी।

ओवैसी के सामने कांग्रेस ने घुटने टेके? जानें क्या बोले रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि पहले विचारधारा पर चुनाव होते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद सभी लोग विचारधारा को भूल गए हैं। अगर पीएम मोदी सचमुच असदुद्दीन ओवैसी को हराना चाहते हैं तो उनके सामने हिंदू को क्यों उतारा।

आप हिंदू हैं या मुसलमान?' देखिए, इस सवाल के जवाब में तेलंगाना के सीएम क्या बोले।

राहुल गांधी सड़कों पर सभी से उनकी जाति क्यों पूछ रहे हैं?' रेवंत रेड्डी ने इस सवाल के जवाब में क्या कहा।

तेलंगाना के सीएम #RevanthReddy ने पीएम नरेंद्र मोदी को बड़ा भाई कहने के पीछे का कारण बताया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस से क्यों निकाला गया ?' देखिए, इस सवाल के जवाब में तेलंगाना के सीएम क्या बोले।

सनातन के खिलाफ DMK की ओर से की गई टिप्पणी पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी क्या बोले।

कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी?' देखिए, इस सवाल के जवाब में तेलंगाना के सीएम क्या बोले।

ईवीएम के मुद्दे पर क्या बोले तेलंगाना के मुख्यमंत्री?

तेलंगाना के सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जब-जब जरूरत पड़ती है तो वह EVM का इस्तेमाल करते हैं। दक्षिण भारत को पहले जो मिलता था पीएम मोदी बीते 10 सालों में नहीं दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article