इलेक्शन

Mera Booth, Sabse Majboot: पीएम मोदी 15 अक्टूबर को बिहार में BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बात, सुझाव शेयर करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से यह संवाद रहेगा। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया और 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' पहल के तहत चुने गए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Image

पीएम मोदी 15 अक्टूबर को बिहार में BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत। (Photo-ANI)

PM Modi interacts with BJP Workers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद सत्र के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। X पर एक पोस्ट में, मोदी ने कहा कि वह 15 अक्टूबर को 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' पहल के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, 'बिहार में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद करने से हमेशा नई प्रेरणा मिलती है। 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे मेहनती कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।'

कार्यक्रता अपने सुझाव भी कर सकते हैं शेयर

प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया और 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' पहल के तहत चुने गए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

बिहार चुनाव

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होंगे - 6 नवंबर और 11 नवंबर। मतगणना 14 नवंबर को होगी। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं, यह राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सीधे मुकाबले में है, जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दल और छोटे संगठन शामिल हैं।

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी भी मैदान में है और उसने 51 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करके बढ़त बना ली है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article