पुडुचेरी इलेक्शन 2026 एग्जिट पोल: पुडुचेरी का एग्जिट पोल आ गया है। देखिए एग्जिट पोल में पुडुचेरी में किसकी सरकार बन रही है। एग्जिट पोल सिर्फ एक अनुमान होता है, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव का फाइनल रिजल्ट 4 मई को आएगा।पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 में कुल 30 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था।
JVC EXIT POLL के अनुसार, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में बन सकती है NDA की सरकार
NDA- 15-17
Cong+ - 11-13
TVK - 01-02
Axis My India के मुताबिक NDA 40% वोट शेयर के साथ सबसे आगे
पुडुचेरी के लिए Axis My India के एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार, NDA लगभग 40 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सबसे आगे है, जिसके बाद कांग्रेस-DMK गठबंधन 30 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। TVK+ को 17 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 13 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है; ये आंकड़े कुल वोट शेयर में सत्ताधारी गठबंधन की स्पष्ट बढ़त की ओर इशारा करते हैं।
पीपुल्स पल्स के मुताबिक
NDA-16-19
कांग्रेस-10-12
अन्य- 1-2
Axis My India के मुताबिक
NDA-16-20कांग्रेस-6-8
अन्य- 3-7
NDTV एग्जिट पोल: NDA पुडुचेरी में बरकरार रख सकता है सत्ता
NDTV के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA गठबंधन का हिस्सा एनआर कांग्रेस 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में 16 से 20 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
2021 में एनडीए गठबंधन ने हासिल किया था बहुमत
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 में कुल 30 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल किया। एआईएनआरसी (ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस) ने 10 सीटें जीतीं और भारतीय जनता पार्टी को 6 सीटें मिलीं, इस तरह एनडीए के खाते में कुल 16 सीटें आईं। दूसरी ओर, यूपीए गठबंधन को कुल 13 सीटें मिलीं, जिसमें कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई, जबकि डीएमके ने 6 सीटें जीतीं और बाकी सीटें सहयोगी दलों के खाते में गईं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती।
इस नतीजे के बाद एन. रंगासामी के नेतृत्व में एनडीए ने सरकार बनाई और वे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। वहीं, पहले सत्ता में रही कांग्रेस इस चुनाव में काफी कमजोर हो गई।
पुडुचेरी में एन रंगासामी के पास सरकार बचाने की है बड़ी चुनौती
पुडुचेरी में विधानसभा की 33 सीटें हैं। 30 सीटों पर वोटिंग होती है। अभी पुडुचेरी में एआईएनआरसी की सरकार है और मुख्यमंत्री सीएम एन रंगासामी है।उनका बीजेपी के साथ गठबंधन है। कांग्रेस-17 और डीएमके-13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2026 विधानसभा में एआईएनआरसी-16, बीजेपी-10, एआईएडीएमके-2 और एलजेके-2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी में सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस में दो पार्टी है।
