इलेक्शन

समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मिले PM मोदी, बिहार में आज से अपने चुनावी अभियान पर प्रधानमंत्री

बिहार में अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात और उनसे बातचीत की।

Image

समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मिलते पीएम मोदी। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरी ग्राम पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात और उनसे बातचीत की। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

समस्तीपुर, बेगूसराय में जनसभा संबोधित करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। स्व. ठाकुर को गत वर्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'एक ओर कांग्रेस पार्टी कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ की उपाधि से वंचित करने की कोशिश कर रही है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं उनके गांव जाकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। यही राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच का फर्क है।'

उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में राजग पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है और जनता का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग के साथ है।

सिवान-बक्सर में शाह की रैली

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिवान और बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह की सभाओं को पार्टी के लिए पश्चिम बिहार में चुनावी अभियान को गति देने के रूप में देखा जा रहा है। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व सीएम थे कर्पूरी ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर, जो एक प्रमुख समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे, सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए याद किए जाते हैं। उनके द्वारा लागू की गई नीतियां, जिनमें पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण शामिल था, ने राज्य पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'एनडीए सरकार बिहार में अपनी उपलब्धियों को उजागर कर रही है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article