इलेक्शन

'4 जून के बाद शहजादे गर्मी की छुट्टियां मनाने विदेश निकल जाएंगे 'खटाखट, खटाखट', राहुल को उन्हीं के अंदाज में PM का जवाब, Video

PM Modi Pratapgarh rally: रैली में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के 'खटाखट' का जवाब भी अपने अंदाज में 'खटाखट' से दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार जून को चुनाव नतीजे आने के बाद 'शहजादे' गर्मी की छुट्टियां मनाने विदेश भाग जाएंगे 'खटाखट, खटाखट'।

Image

पीएम मोदी प्रतापगढ़ रैली।

PM Modi Pratapgarh rally: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के 'खटाखट' का जवाब भी अपने अंदाज में 'खटाखट' से दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार जून को चुनाव नतीजे आने के बाद 'शहजादे' गर्मी की छुट्टियां मनाने विदेश भाग जाएंगे 'खटाखट, खटाखट'।

'रायबरेली की जनता भी इन्हें घर भेजेगी खटाखट, खटाखट'

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'इनसे लोग पूछते हैं कि भारत आत्मनिर्भर कैसे बनेगा तो ये जवाब देते हैं, 'खटाखट, खटाखट'। ये सोचते हैं कि नए हाईवे अपने आप बन जाएंगे। कोई पूछता है कैसे बनेंगे तो बोलते हैं 'खटाखट, खटाखट'। ये गरीबी भी 'खटाखट, खटाखट' दूर कर देंगे। अरे कोई इनके दिमाग को भी बता दो कि अब रायबरेली की जनता भी इन्हें 'खटाखट, खटाखट' घर भेजेगी।'

चुनाव के बाद इंडी गठबंधन बिखर जाएगा 'खटाखट, खटाखट' -पीएम

पीएम ने आगे कहा कि 'ये अमेठी से गए अब रायबरेली से भी जाएंगे। देश चलाना सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों की वश की बात नहीं है। आपसे नहीं हो पाएगा। चार जून के बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी। लेकिन और भी बहुत कुछ होने वाला है। चार जून के बाद ये इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा 'खटाखट, खटाखट' । पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा 'खटाखट, खटाखट' । शहजादे चाहे वह लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले ये शहजादे गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे 'खटाखट, खटाखट'। किसी ने तो मुझे कहा कि शायद उन्होंने टिकट बुक कराने के लिए भी कह दिया है।'

'इन्हें टेंट में रहने के लिए मजबूर कर देगा यह देश'

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलेत हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'इन्होंने दलित-पिछड़ों का आरक्षण का छीनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। कांग्रेस संविधान बदलकर ये नियम देश भर में लागू करना चाहती है। सपा इस बारे में कुछ नहीं बोल रही है। इनकी तुष्टिकरण की राजनीति यही नहीं रुकी। ये लोग मोदी के खिलाफ 'वोट जिहाद' की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो राम लला को फिर से टेंट में भेज देंगे। राम मंदिर को ताला लगा देंगे। ये लोग भूल रहे हैं कि यह मोदी है। ये मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों, पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने की सोच भी नहीं सकते। ये मोदी है तो यह उनके लिए नामुमकिन है। ऐसे सोचने वाले लोगों को यह देश टेंट में रहने के लिए मजबूर कर देगा।'
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article