Phalodi Satta Bazaar Prediction: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले राजनीतिक माहौल गर्म है। इसी बीच राजस्थान के जोधपुर स्थित फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। दूसरे चरण के मतदान और एग्जिट पोल के बाद यहां के रुझानों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
पश्चिम बंगाल: क्या सच में बदल रही है सत्ता?
कुल सीटें: 294
बहुमत: 148
फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान के मुताबिक:
BJP: 151–154 सीटें
TMC: 136–139 सीटें
अन्य: सिंगल डिजिट में सिमटते नजर आ रहे हैं
इन आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन की संभावना बन रही है। सट्टा बाजार में इस बार ममता बनर्जी की तुलना में सुवेंदु अधिकारी पर ज्यादा भरोसा जताया जा रहा है।
अगर भाव की बात करें, तो BJP पर 10,000 रुपये लगाने पर करीब 5,100 रुपये का रिटर्न दिखाया जा रहा है, जबकि TMC पर वही रकम लगाने पर लगभग 3,600 रुपये का रिटर्न मिल रहा है। इससे भी बाजार का झुकाव समझा जा सकता है।
तमिलनाडु: DMK की मजबूत पकड़
कुल सीटें: 234
अनुमान: DMK को 132–134 सीटें
यहां एम.के. स्टालिन की अगुवाई में DMK की बढ़त बरकरार मानी जा रही है और सत्ता में वापसी के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।
असम: NDA का दबदबा कायम
कुल सीटें: 126
अनुमान:
NDA: 99–101 सीटें
विपक्ष: 25–27 सीटें
हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
पुडुचेरी: कांटे की टक्कर
कुल सीटें: 30
अनुमान:
NDA: 14–18
INDI गठबंधन: 14–17
अन्य (TVK): किंगमेकर भूमिका में
यहां मुकाबला बेहद करीबी बताया जा रहा है और सरकार गठन में आखिरी समय में बड़ा ट्विस्ट संभव है।
केरल: UDF की वापसी के संकेत
कुल सीटें: 140
अनुमान:
UDF: 78–80
LDF: 59–61
NDA: 18–19
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, केरल में इस बार UDF की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।
अब सबकी नजर 4 मई पर
इन सभी अनुमानों के बीच असली तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी। 4 मई को आने वाले नतीजे तय करेंगे कि किसके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा और कौन सत्ता से बाहर होगा।
