इलेक्शन

ज्योति के साथ गलत हुआ, पवन सिंह को मित्र बता बोले प्रशांत किशोर, कहा- चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मंगलवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) से मुलाकात की। यह मुलाकात शेखपुरा में जन सुराज कार्यालय में हुई।

Image

प्रशांत किशोर से मिली पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (फोटो-ANI)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर से मिलने पहुंची। बिहार चुनाव के बीच हुई इस मुलाकात ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। हालांकि मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर और ज्योति सिंह दोनों ने कहा कि चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं हुई है। प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्योति सिंह के साथ गलत हुआ है, जन सुराज ज्योति सिंह के साथ है।

जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा, "ज्योति सिंह यहां बिहार की महिला के तौर पर आई हैं... इनकी बातों को हम लोगों ने सुना है। सबसे पहले तो इन्होंने चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं की है... उन्होंने बस अपनी यह बात रखी है कि इनके साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है, उसमें यह चाहती हैं कि इनके साथ जो हुआ है कम से कम बिहार की दूसरी महिलाओं के साथ ऐसा ना हो। यह चाहती हैं कि उन्हें जनसुराज से मदद मिले... किसी भी पारिवारिक मामले में जनसुराज की कोई भूमिका नहीं है लेकिन सुरक्षा के मामले में जनसुराज पूरी तरह से आपके साथ खड़ा रहेगा... पवन सिंह भी हमारे मित्र हैं, यह उनका पारिवारिक मामला है और इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। मेरी ये सामाजिक जिम्मेदारी है कि मैं इनसे मुलाकात करूं और इनकी बात सुनूं... बिहार की कोई भी महिला, शहरी या अन्य व्यक्ति यदि उसे लगता है कि हमारे सामने अपनी बात रखने से उसे मदद मिल सकती है तो हम सुनने के लिए तैयार हैं।"

अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद कहा, "यहां पर मैं चुनाव लड़ने के लिए या टिकट के लिए नहीं आई हूं। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है वह किसी और महिला के साथ ना हो... मैं उन तमाम महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जिनके साथ यह अन्याय हो रहा है। बस इसलिए मैं प्रशांत किशोर से मिलने आई हूं... यहां पर चुनाव को लेकर या टिकट को लेकर कोई बात नहीं हुई है..."

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article