इलेक्शन

Asansol Dakshin Election Result 2026: बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल ने TMC के तापस बनर्जी को 40,839 वोटों से हराया

पश्चिम बर्धमान बंगाल चुनाव परिणाम 2026 न्यूज़ (Paschim Bardhaman Ki Asansol Dakshin Seat se kaun Jeet Raha hai) Updates:पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर आठ बजते ही सीटों की गिनती शुरू हो गई। इसके साथ ही रुझान आने लगे। ऐसे में हम आपको पश्चिम बर्धमान की दक्षिण आसनसोल विधानसभा सीट के बारे में बता दें कि यहां बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल जीत गईं हैं।

Image

आसनसोल दक्षिण सीट पर कांटे की टक्कर।

Asansol Dakshin Election Result 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की चर्चित शहरी सीटों में शामिल आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल जीत गईं हैं। बताया गया कि उन्होंने टीएमसी के तापस बनर्जी को 40,839 वोटों से हराया है। यह सीट राज्य की राजनीति में खास महत्व रखती है। परिसीमन के बाद बनी यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले के अंतर्गत आती है। कोयला खदानों, स्टील उद्योग, रेलवे नेटवर्क और व्यापारिक गतिविधियों के कारण आसनसोल लंबे समय से औद्योगिक केंद्र रहा है। यही वजह है कि यहां के चुनावी मुद्दों में रोजगार,उद्योग, मजदूर हित और शहरी सुविधाएं प्रमुख रहते हैं।

वामपंथी राजनीति का मजबूत आधार थी यह सीट

एक समय आसनसोल दक्षिण को वामपंथी राजनीति का मजबूत आधार माना जाता था। मजदूर संगठनों और ट्रेड यूनियनों की मजबूत मौजूदगी के कारण सीपीआईएम का यहां लंबे समय तक प्रभाव रहा। लेकिन 2011 के बाद राज्य की राजनीति बदलने लगी और तृणमूल कांग्रेस ने इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद भाजपा ने भी तेजी से यहां आधार बनाया।

2021 में ऐसे रहे थे चुनावी नतीजे

पिछले विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट पर बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला था। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई में भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को लगभग 73 हजार वोट मिले थे। उन्होंने टीएमसी की फायरब्रांड नेता सायनी घोष को हराया था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कांटे की टक्कर

इस बार यहां लड़ाई रोमांचक हो सकती है। इस बार भी यहां मुख्य लड़ाई भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच ही है। हालांकि कांग्रेस और सीपीआईएम भी मैदान में सक्रिय हैं। भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल पर भरोसा जताया है। तृणमूल कांग्रेस ने तापस बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सीपीआईएम ने शिल्पी चक्रवर्ती और कांग्रेस ने सौविक मुखर्जी को चुनावी मैदान में उतारा है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article