इलेक्शन

Karnataka Pakistan Zindabad: कर्नाटक विधानसभा में लगा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा- BJP का दावा, पुलिस में शिकायत

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2024, 06:24 AM IST

Karnataka Pakistan Zindabad: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में तीन सीटें जीतीं हैं। एक सीट बीजेपी के खाते में गई है। यहां बीजेपी विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है, जिससे भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा।

Image

कर्नाटक विधानसभा में लगा पाकिस्तान जिंदादाबाद का नारा- बीजेपी का दावा

Photo : ANI

Karnataka Pakistan Zindabad: कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा है, ऐसा दावा बीजेपी ने किया है और इसकी शिकायत पुलिस में भी की है। बीजेपी इस मामले पर कांग्रेस पर हमलवार को गई है और शीर्ष नेतृत्व से स्पष्टीकरण की मांग कर ही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा नेता ने की पुलिस में शिकायत

कर्नाटक भाजपा ने मंगलवार देर रात राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई, क्योंकि आरोप लगा कि उनके समर्थकों ने राज्यसभा चुनाव में उनकी जीत का जश्‍न मनाते हुए विधानसभा परिसर में कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार और पार्टी विधायक व मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा पाटिल ने हुसैन और उनके समर्थकों के खिलाफ विधान सौध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस का दावा

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि समर्थक विजयी उम्मीदवार सैयद नसीर हुसैन की जय-जयकार कर रहे थे और "नसीर साहब जिंदाबाद" के नारे लगा रहे थे, न कि पाकिस्तान जिंदाबाद। नसीर हुसैन ने कहा है कि उनके समर्थकों ने 'नसीर हुसैन जिंदाबाद' का नारा लगाया था, न कि वह जो मीडिया का एक वर्ग दावा कर रहा है। उन्होंने कहा- "जांच होने दीजिए। आज के समय में तकनीक काफी उन्नत है...यह एक साजिश हो सकती है।"

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में तीन सीटें जीतीं हैं। एक सीट बीजेपी के खाते में गई है। यहां बीजेपी विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है, जिससे भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा। कांग्रेस के अजय माकन, जीसी चंद्रशेखर और सैयद नसीर हुसैन और भाजपा के नारायणसा के भंडागे मंगलवार को उच्च सदन के लिए चुने गए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article