देश

हिमाचल प्रदेश में सरकार पर संकट, अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में BJP! कांग्रेस हुई सक्रिय, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डी के शिवकुमार ने संभाला मोर्चा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2024, 05:51 AM IST

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा के हर्ष महाजन से हार गए।

Image

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर संकट

Photo : Twitter

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर संकट आता दिख रहा है। राज्यसभा चुनाव में विधायकों की बगावत से पहले ही कांग्रेस एक सीट गंवा चुकी है, अब खबर है कि बीजेपी, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। वहीं विधायकों की बगावत को देखते हुए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी एक्टिव हो गया है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डी के शिवकुमार को सरकार बचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा के हर्ष महाजन से हार गए। अभिषेक मनु सिंघवी के समर्थन में पर्याप्त मत थे, विधानसभा में 68 में से 40 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद, सिंघवी, महाजन के साथ टाई-ब्रेकर में अटक गए। दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले। यानि कि कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

बीजेपी ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव

सूत्रों की मानें तो जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल के नेता बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बीजेपी नेता यह दावा करते हुए विश्वास मत की मांग करेंगे कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में बहुमत गंवा दिया है।

कांग्रेस आलाकमान सक्रिय

वहीं अंसतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह विधायकों से बातचीत करने के लिए वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डी के शिवकुमार को नियुक्त किया है। ऐसा माना जाता है कि ये छह विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से निराश हैं और उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।

हरियाणा निकले बागी कांग्रेस विधायक

सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार राज्य में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व पर खतरा मंडराने के बीच हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार सुबह शिमला पहुंचेंगे। ये छह विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मंगलवार को शिमला से हरियाणा रवाना हुए। ऐसा माना जाता है कि वे भाजपा के संपर्क में हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

IRCTC Beta वेबसाइट से टिकट बुकिंग में आई रफ्तार, 3 मिनट में बढ़ीं सफल बुकिंग; तत्काल टिकट बुकिंग में 5% से ज्यादा बढ़ोतरी

IRCTC Beta वेबसाइट से टिकट बुकिंग में आई रफ्तार, 3 मिनट में बढ़ीं सफल बुकिंग; तत्काल टिकट बुकिंग में 5% से ज्यादा बढ़ोतरी

भिवंडी हादसे के बाद सख्त कार्रवाई: खतरनाक इमारतों की बिजली-पानी आपूर्ति काटने के निर्देश,जल्द खाली कराए जाएंगे भवन

भिवंडी हादसे के बाद सख्त कार्रवाई: खतरनाक इमारतों की बिजली-पानी आपूर्ति काटने के निर्देश,जल्द खाली कराए जाएंगे भवन

'प्रदर्शन में इस्तेमाल हुई भाषा के लिए नहीं मांगेंगे माफी', AISA अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं- पुलिस कार्रवाई का जवाब दे सरकार

'प्रदर्शन में इस्तेमाल हुई भाषा के लिए नहीं मांगेंगे माफी', AISA अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं- पुलिस कार्रवाई का जवाब दे सरकार

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान