इलेक्शन

कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ, कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान में होता है जश्न...बोले योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए पहले देश का विभाजन किया और फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तुष्टिकरण की नीतियों को आगे बढ़ाया जिसके दुष्परिणाम के चलते देश में अलगाववाद और उग्रवाद चरम पर पहुंचा।

Image

सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कांग्रेस के समर्थन में कथित तौर पर उठी आवाज को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी और भाजपा जीतते हैं तो देश में दीपावली मनाई जाती है वहीं कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता को यह अंतर समझना चाहिए और देश विरोधी तत्वों को नकार देना चाहिए।

कहा, पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश के दुश्मन नरेंद्र मोदी के पक्ष में बने माहौल को खराब करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को देखना चाहिए कि कैसे पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के एक पूर्व मंत्री ने पुलवामा की घटना का समर्थन किया था और वही व्यक्ति आज राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि मोदी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी, लेकिन यदि कांग्रेस कहीं पर सफलता प्राप्त करे तो पाकिस्तान प्रफुल्लित होता है।

कांग्रेस ने तुष्किरण नीति को आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए पहले देश का विभाजन किया और फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तुष्टिकरण की नीतियों को आगे बढ़ाया जिसके दुष्परिणाम के चलते देश में अलगाववाद और उग्रवाद चरम पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण देश में नक्सलवाद भी तेजी से फैला। मोदी सरकार के प्रयासों से आज आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद को नियंत्रित किया जा सका है। आज देश में सकारात्मक माहौल है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कांग्रेस की विभाजनकारी, तुष्टिकरण की नीतियों का करारा जवाब दे कर देश की जनता कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की मंशा पर पानी फेरेगी और मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और राजग गठबंधन फिर एक बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article