इलेक्शन

बिहार में NDA की जीत से बौखलाई कांग्रेस, CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों बता रही जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल ने बिहार के मौजूदा चुनावी परिणाम के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। 65 लाख वोट हटाए गए और 21 लाख मतदाता जोड़े गए।

Image

कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

Bihar Chunav Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है, जबकि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सपनों पर पानी फिर गया। इस बीच, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल ने बिहार के मौजूदा चुनावी परिणाम के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार बताया है।

CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे भूपेश बघेल

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा, ''इस परिणाम के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। 65 लाख वोट हटाए गए और 21 लाख मतदाता जोड़े गए। यह जादू ज्ञानेश कुमार ने किया है... ज्ञानेश कुमार ने अकेले ही सारी कोशिशें की हैं। उन्हें बधाई...।''

भूपेश बघेल ने जोर देते हुए कहा कि बिहार में 65 लाख वोट बिना कारण बताए काट दिए गए और आवेदन 16 लाख लोगों के आए, लेकिन 21 लाख मतदाता जोड़े गए तो 5 लाख नाम कहां से आए... यह करिश्मा ही है और सुप्रीम कोर्ट भी यह सवाल पूछ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि 16 लाख आवेदन में 21 लाख नाम कैसे जोड़े गए और यदि ऐसे ही हुआ है तो रिजल्ट ऐसा ही आएगा और आपने तो मेहनत किया ही नहीं। ज्ञानेश कुमार ने अकेले ही मेहनत की है। उन्हें बधाई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article