इलेक्शन

'अब कोई भी चार बार शादी नहीं कर सकेगा'; समान नागरिक संहिता को लेकर बंगाल में अमित शाह ने साफ कर दी मंशा

west bengal assembly election 2026 : अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है और हम किसी को भी पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं देंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।

Image

अमित शाह ने बोला ममता बनर्जी पर हमला।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

west bengal assembly election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार थमे इससे पहले सियासी संग्राम तेज हो गया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही शाह ने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी के ’सहयोगी’ हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहते हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी होने नहीं देगी।

'ममता दीदी घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं'

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव घुसपैठ और भ्रष्टाचार से पश्चिम बंगाल को मुक्त कराने का लेकर है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, लेकिन हम उन्हें निकाल कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता लाएंगे। कुछ लोग चार-चार शादी करते हैं। क्या इसे रोका जाना चाहिए या नहीं? अब कोई भी चार बार शादी नहीं कर सकेगा।

'हुमायूं कबीर के जरिये बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाना चाहती हैं ममता'

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए शाह ने तृणमूल से निलंबित विधायक एवं ’आम जनता उन्नयन पार्टी’ के संस्थापक हुमायूं कबीर का जिक्र करते हुए उनपर राज्य में बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया। यह (मंदिर) वहीं बना जहां कभी बाबरी मस्जिद थी। अब ममता दीदी अपने सहयोगी हुमायूं कबीर के जरिये बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाना चाहती हैं।

शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है और हम किसी को भी पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं देंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता लाएंगे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article