इलेक्शन

Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023 Live: महाराणा प्रताप के वंशज ने गाड़ा झंडा, जादूगर का जादू फेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 06:35 PM IST

​​Nathdwara Rajasthan Chunav Election Result 2023: राजस्थान की विधानसभा सीट नाथद्वार सबसे हॉट सीट में से एक है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को बीजेपी उम्मीदवार महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने करारी शिकस्त दी है। यहां देखें नाथद्वार सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को कितने वोटों से हराया।

Image

Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें राजस्थान नाथद्वारा चुनाव का परिणाम

Nathdwara Rajasthan Chunav Election Result 2023: भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए सबसे बड़े धर्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध नाथद्वार राजस्थान विधानसभा की सबसे हॉट सीटों में से एक (Nathdwara Rajasthan Election Result 2023) है। इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उतारा, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने उदयपुर राज परिवार के सदस्य व महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को मैदान में (Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023) उतारा। नाथद्वार सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबला वाली सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सीपी जोशी को 7504 वोटों से हराया।

यहां राजस्थान के चुनावी इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। नाथद्वार (Nathdwara Rajasthan Election Result) उदयपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट है। यहां कुल निर्वाचक की संख्या 23,8529 है। जिसमें पुरुष निर्वाचक की संख्या 12,2439 और महिला निर्वाचक की संख्या 11,6082 है। नाथद्वार का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। नीचे देखें राजस्थान के नाथद्वार सीट के नतीजे।

Nathdwara

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को मिली करारी हार।

नाथद्वार विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम

प्रत्याशीपार्टीपरिणाम
सीपी जोशी कांग्रेसहारे
विश्वराज सिंह मेवाड़भाजपाजीते
बाबूलाल सालवीबसपाहारे
मोती सिंह चांदनानिर्दलीयहारे

देखें नाथद्वार सीट पर किसे कितना वोट मिला

Nathdwara Rajasthan Election Result 2023

बता दें, कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक हैं। इतना ही नहीं सीपी जोशी नाथद्वार विधानसभा सीट से महज 29 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने और लगातार पांच बार यहां से जीत दर्ज की है। एक समय था जब सीपी जोशी कांग्रेस के सबसे ताकतवर महासचिव थे, जिनके पास 17 राज्यों का जिम्मा था। हालांकि साल 2008 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में जोशी अपने ही करीबी रहे कल्याण सिंह से मात्र एक वोट से हार गए थे। इस चुनाव में वे सीएम पद के पक्के दावेदार माने जा रहे थे लेकिन इस हार ने उनकी सियासी दुनिया को हिलाकर रख दिया।

Nathdwara Rajasthan Chunav Result 2023: कौन हैं विश्वराज सिंह चौहान

विश्वराज सिंह मेवाड़ की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह भी राजनीति में अपना सिक्का जमा चुके हैं, वह चित्तौड़गढ़ से बीजेपी से सांसद रह चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article