इलेक्शन

'अमीरों की कठपुतली हैं नरेंद्र मोदी...', केरल में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला तीखा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 01:20 PM IST

Rahul Gandhi: कोडियाथुर में रोड-शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी उन मुद्दों पर बात नहीं करते जिनका आज देश के किसान सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर भी कुछ नहीं कहते। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में पांच-छह बड़े अमीर उद्योगपतियों की कठपुतली हैं।

Image

राहुल गांधी

Photo : Twitter

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ते जा रहे हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केरल में एक रोड शो के दारान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनहें देश के कुछ बड़े कारोबारियों की कठपुतली कहा।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का काम असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना, अमीर उद्योगपतियों की रक्षा करना और उनके बैंक कर्जों को माफ करना है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में पांच-छह बड़े अमीर उद्योगपतियों की कठपुतली हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने देश में 20-25 लोगों को करीब 16 लाख करोड़ रुपये दिए हैं।

मुद्दों पर बात नहीं करते प्रधानमंत्री

कोडियाथुर में रोड-शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी उन मुद्दों पर बात नहीं करते जिनका आज देश के किसान सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर भी कुछ नहीं कहते। चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बॉण्ड प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई एक तरह की जबरन वसूली थे। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर संविधान को नष्ट करने और बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का यही एकमात्र बड़ा मुद्दा है और बाकी सभी मुद्दे इसी से निकले हैं।

केरल में बड़ी जीत की उम्मीद लगा रहे राहुल गांधी

वायनाड सीट से इस बार भी जीत की उम्मीद लगा रहे गांधी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद 15 अप्रैल को दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र आए। कांग्रेस नेता ने इस महीने की शुरुआत में वायनाड में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने और एक विशाल रोड शो के बाद चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट पर 4,31,770 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। केरल की 20 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article