इलेक्शन

मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है- पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का बड़ा पलटवार, इंदिरा गांधी की दिलाई याद

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2024, 10:39 PM IST

Priyanka Gandhi Rally: प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एक जमाना था जब देश में एक नेता खड़ा होता था तो देशवासी उससे ये आशा रखते थे कि वह एक नैतिक इंसान होगा। आज देश के ''सबसे बड़े नेता'' नैतिकता को छोड़कर आपके सामने नाटक करते हैं।

Image

प्रियंका गांधी ने मंगलसूत्र विवाद पर बोला पीएम मोदी पर हमला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका गांधी ने सीधे पीएम मोदी पर बोला हमला
  • मंगलसूत्र विवाद पर प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना
  • देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है- प्रियंका

Priyanka Gandhi Rally: पीएम मोदी के बार-बार मंगलसूत्र को लेकर इंडिया गठबंधन पर हमला बोलने के बाद अब प्रियंका गांधी ने इसपर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है। कांग्रेस इतने सालों तक सत्ता में रही, क्या कभी किसी ने मंगलसूत्र छिना? प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कर्नाटर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- "मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है और PM मोदी कह रहे हैं- कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र और सोना छीन लेगी। देश में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है। किसी ने आपसे आपका सोना और मंगलसूत्र छीना? इंदिरा गांधी जी ने जंग में अपना सोना देश को दिया था।

क्या बोली प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एक जमाना था जब देश में एक नेता खड़ा होता था तो देशवासी उससे ये आशा रखते थे कि वह एक नैतिक इंसान होगा। आज देश के ''सबसे बड़े नेता'' नैतिकता को छोड़कर आपके सामने नाटक करते हैं। उन्होंने कहा- "एक जमाना था जब हम अपने नेताओं से ये उम्मीद रखते थे कि वे सत्य के पथ पर चलेंगे। आज देश के सबसे बड़े नेता अपनी सत्ता दिखाने निकलते हैं, अपनी शान, अपनी शोहरत दिखाते हैं, लेकिन सत्य के पथ पर नहीं चलते।"

चुनावी बॉण्ड को लेकर बीजेपी पर आरोप

कांग्रेस नेता ने अब खत्म हो चुकी चुनावी बॉण्ड योजना के बारे में कहा कि जिन कंपनियों पर छापे मारे गए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चंदा दिया और फिर उनके खिलाफ मामले बंद कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया- "अब यह स्पष्ट हो गया है कि कैसे नोटबंदी के माध्यम से काले धन को सफेद किया गया और फिर इसे भाजपा के खाते में जमा किया गया। जो कंपनियां 100 करोड़ रुपये भी कमाने में असमर्थ थीं, उन्होंने भाजपा को (चुनावी बॉण्ड योजना के तहत) 1,100 करोड़ रुपये का चंदा कैसे दिया।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article