Mumbai North Central Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने जीत दर्ज की। वर्षा गायकवाड़ को 445545 मत मिले, जबकि उज्जवल निकम को 429031 वोट मिले। वर्षा गायकवाड़ ने 16514 वोटों से उज्जवल निकम को हराया है। बता दें कि उज्जवल निकम देश के जाने माने वकीलों की लिस्ट में आते हैं। वह मुंबई आतंकी हमले जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकारी वकील रह चुके हैं। वहीं, वर्षा गायकवाड़ धारावी से चार बार विधायक रही हैं। फिलहाल वह वर्तमान विधायक हैं। इस सीट से उनके पिता एकनाथ गायकवाड़ सांसद रह चुके हैं।
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट लाइव अपडेट
- कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ ने उज्जवल निकम को हराया।
- कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ 3121 वोटों से आगे चल रही हैं।
- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम और वर्षा गायकवाड़ के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
- भाजपा के उज्जवल निकम 53,615 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम करीब 35 हजार वोटों से आगे
- भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम आगे।
- इस सीट पर मशहूर वकील उज्जवल निकम भाजपा उम्मीदवार हैं।
- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट के लिए 8 बजे मतगणना शुरू हुई
- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था।
- सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम
- उज्ज्वल निकम- भाजपा
- वर्षा गायकवाड़- कांग्रेस
- अय्यूब अमीन हुंगुंड- बसपा
- हर्षदा बाबूराव जाधव- एमवीए
- संतोष गणपत अम्बुलगे- VANBB
- खान अब्बास अहमद- BHMP
- रमजान अली चौधरी- AIMIM
- एन्सन थॉमस- PPOI (S)
- कुर्बान शहादत हुसैन- RUC
- शौकत अब्दुल रफीक खान- INSP
- हयातुल्लाह अब्दुलाह शेख- ABML(S)
- यशवंत कस्बे- BHJVA
- अब्दुल रजनीकांत- निर्दलीय
- एडव आसिफ अली सिद्दीकी- निर्दलीय
- एडवाइज़र फ़िरोज़ शेख- निर्दलीय
- उत्तमकुमार साहू- निर्दलीय
- एजाज़ मोहम्मद सफ़ी ख़ान- निर्दलीय
- डॉ गफ़्फ़ार इब्राहिम सईद- निर्दलीय
- मुश्ताक हैदर शेख- निर्दलीय
- मुज़फ़्फ़र अली शेख- निर्दलीय
- नरेंद्र मिश्रा- निर्दलीय
- मोहम्मद ज़फ़र ख़ान- निर्दलीय
- राजेश मोहन लोखंडे- निर्दलीय
- रामा अरुण साबले- निर्दलीय
- संदीप जाधव- निर्दलीय
- शांताराम एस दिघे- निर्दलीय
- युनुसली रशीद मुल्ला- निर्दलीय
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल 2019 चुनाव परिणाम
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से 2019 में भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन ने जीत दर्ज की थी। पूनम महाजन ने 4,86,672 वोट हासिल कर, कांग्रेस प्रत्याशी दत्त प्रिया सुनील को शिकस्त दी थी। दत्त प्रिया सुनील को 3,56,667 वोट प्राप्त हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर अब्दुर रहमान अंजारिया रहे थे, जिन्हें 33,703 वोट मिले थे।
ये भी पढ़ें - पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
ये भी पढ़ें - पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
ये भी पढ़ें - उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
ये भी पढ़ें - चांदनी चौक लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
ये भी पढ़ें - दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल 2014 चुनाव परिणाम
लोकसभा चुनाव 2014 में मुंबई नॉर्थ सीट से भाजपा नेता पूनम महाजन चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दत्त प्रिया सुनील को हराया था। पूनम महाजन को 4,78,535 वोट मिले थे, जबकि दत्त प्रिया सुनील को 2,91,764 मत प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर फिरोज पालखीवाले रहे थे, जिन्हें 34,824 वोट मिले थे।
