इलेक्शन

मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सभी 243 सीटों पर करेंगे प्रचार; महागठबंधन से क्या है 'सन ऑफ मल्लाह' की डिमांड?

बिहार चुनाव से पहले वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी ने 'एकला चलो रे' की नीति अपना ली। उन्होंने घोषणा किया कि वो खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि,वो सभी 243 सीटों पर प्रचार करेंगे। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि राज्य में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वो उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

Image

मुकेश सहनी ने खुद चुनाव न लड़ने की धोषणी कर दी है।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जो कहल थी, वो सुलझ नहीं पाई। आखिरकार मुकेश सहनी खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, महागठबंधन में शामिल वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी ने दरभंगा में बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि वह इस बार खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, वो सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि राज्य में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वो उपमुख्यमंत्री बनेंगे। पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन में मान-मनौव्वल का दौर बीच-बीच में चलता रहा।

मुकेश सहनी मुख्यत: मल्लाह, निषाद और सहनी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार में इन जातियों की 9 प्रतिशत आबादी है। मुकेश सहनी जो सीटें चाहते हैं उसमें से कुछ सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस सिंबल बांट रही है।

कितनी सीटें चाहते थे मुकेश सहनी?

महागठबंधन में मुकेश सहनी को 15-17 सीटों तक का ऑफर दिया गया। हालांकि, उन्होंने 60 सीटों की मांग की है। पिछले विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी ने 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से चार को ही चुनावी विजय हासिल हुई थी।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article